फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM arrived Drau

जब भाजपा कार्यकर्ता को मनाने सीएम दरऊ पहुंचे

Wed, 01 Feb 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर। Updated Wed, 01 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
CM arrived Drau
ललितपुर विधानसभा सीट - फोटो : self

रुद्रपुर। किच्छा से कांग्रेस प्रत्याशी, सीएम हरीश रावत देर रात अचानक किच्छा क्षेत्र के गांव दरऊ में भजपा के एक कार्यकता को मनाने के लिए अन्य कांग्रेसियों के साथ पहुंचे। रात 12 बजे सीएम एंबेसडर गाड़ी से जब गांव पहुंचे तो लोग सीएम को पहली बार गांव में देखकर भौचक्के रह गए।

विज्ञापन


सीएम करीब 20 मिनट गांव में रुके रहे। गांव के कांग्रेसी नेताओं से बात करने के बाद भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता, गांव के पूर्व प्रधान अमर खान और उनके भाइयों को मनाने के लिए उनके घर भी पहुंचे। सूत्र बताते हैं कि भाजपा कार्यकर्ता सीएम के आने से पहले ही घर छोड़कर निकल गए थे। इस दौरान सीएम ने उनके भाई कमर खान से करीब दो मिनट तक उनके घर में बात की। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि किच्छा से दस किमी दूर ग्राम दरऊ में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के काफी समर्थक हैं, जिनमें गांव के पूर्व प्रधान अमर खान के कुनबे से जुड़े काफी लोग हैं। अंदाजा लगाया जा रहा कि गांव के लोगों का वोट कांग्रेस की तरफ मोड़ने के लिए सीएम रावत देर रात दरऊ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भाजपा कार्यकर्ता ने सीएम के नजदीकी कांग्रेसी नेताओं से दो टूक शब्दों में कहा है कि वह किसी भी कीमत में राजेश शुक्ला का साथ नहीं छोड़ेंगे, जिससे कांग्रेस खेमे में हलचल पैदा हो गई है। रात अचानक सीएम के गांव पहुंचने के बाद इस बात का कयास लगाया जा रहा है कि कहीं न कहीं कांग्रेसी नेता क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में वोट बैंक को मजबूत बनाने में लगे हैं।


रात अचानक सीएम के इस दौरे में ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह, हरीश पनेरु भी उनके साथ दिखाई दिए। अमर उजाला से बातचीत के दौरान भाजपा कार्यकर्ता के बेटे नावेद खान ने बताया कि वह किसी भी कीमत पर भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला से समर्थन नहीं तोड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed