फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CM announces to the entire converged services officer

सीएम की घोषणा पूरी कराने को जुटे अफसर

Sun, 04 Dec 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने नवंबर 2015 में घोषणा की थी कि राज्य की विभिन्न सरकारी संस्थाओं, स्कूल, कॉलेज, उद्यान, सड़क आदि को आजादी के अमर शहीदों, अंतरराष्ट्रीय सीमाओं में शहादत देने वाले सैन्य कर्मियों के नाम पर का नाम पर रखा जाएगा। इसके अनुपालन के लिए शनिवार को हुई बैठक में डीएम चंद्रेश कुमार ने कहा कि अमर शहीदों के परिजनों ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को नामांकन करने के लिए सूची उपलब्ध करा दी है। ब्लॉक स्तर पर गठित कमेटी उन प्रस्तावों में अपनी संस्तुति उपलब्ध कराएगी।


संस्तुति के बाद ही सरकारी संस्था का नाम शहीदों के नाम पर रखा जाएगा। डीएम ने कहा कि जिला स्तर पर इस समिति में डीएम अध्यक्ष, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सचिव, एडीएम प्रशासन को सदस्य नामित किया गया है। उन्होंने कहा कार्यों में तेजी लाने के लिए ब्लॉक स्तर पर संबंधित एसडीएम को अध्यक्ष, बीडीओ, बीईओ, जिस विभाग की संपत्ति होगी, उसका अधिकारी सदस्य नामित किया जाए। उन्होंने कहा ब्लॉक स्तर पर समिति के गठन के बाद ब्लॉक स्तर की कमेटी 15 दिन के अंदर सर्वे कर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। डीएम ने कहा कि जिस विभाग की संपत्ति का नाम परिवर्तित होना है, उसके विभागाध्यक्ष द्वारा इस बारे में अनापत्ति प्रमाण पत्र भी लेना जरूरी होगा।
विज्ञापन


डीएम ने इस कार्य में सभी अधिकारियों को तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कमांडर एनएन त्रिपाठी ने बताया जिले में 49 शहीद हैं जिनके नाम से विभिन्न संस्थाओं, सड़कों का नामकरण किया जाना है। उन्होंने बताया खटीमा में 31, सितारगंज में एक, किच्छा में चार, गदरपुर में तीन, बाजपुर में तीन, काशीपुर में सात शहीदों के परिवार हैं। सैनिक परिषद की बैठक में डीएम ने कहा कि जिलेवार टैंक स्थापित करने के लिए काशीपुर, सिडकुल चौराहे पर जो स्थान चिह्नित किए गए हैं, काशीपुर के लिए एमएनए काशीपुर, सिडकुल चौराहे के लिए जिला पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र ले लिए जाएं। 65 वर्ष से अधिक आयु के पूर्व सैनिकों ने अपने गन लाइसेंस परिवार के अन्य सदस्यों के नाम हस्तांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डीएम ने कहा कि यह मामला विरासतन का नहीं है। उन्होंने कहा जिस परिवार को गन की जरूरत है, उनके गन लाइसेंस कारण सहित हस्तांतरित किए जाएंगे। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, एमएनए काशीपुर उत्तम सिंह चौहान, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, कर्नल आरपी सिंह, खड़क सिंह कार्की, एनडी जोशी, कैप्टन सुरजीत सिंह, संतोष सिंह, किशन सिंह, कुलदीप सिंह थे।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed