फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cleaning after 9 days

शहरी क्षेत्र से नौ दिन बाद उठा कूड़ा-कचरा, जनता को मिली राहत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Cleaning after 9 days
रुद्रपुर में बुधवार को गांधी पार्क के पास सड़क से कूड़ा हटाते पर्यावरण मित्र। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/सितारगंज। 11 सूत्री मांगों के लिए नौ दिनों से जारी हड़ताल मंगलवार रात खत्म होने के बाद बुधवार सुबह से सभी पर्यावरण मित्र काम पर लौट आए। सुबह से ही पर्यावरण मित्रों ने शहर के सभी 40 वार्डों में सफाई शुरू की। सफाई व्यवस्था के पटरी पर लौटने से शहरी क्षेत्रों में जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेरों से उठ रही दुर्गंध से शहरवासियों को निजात मिल सकी।
विज्ञापन

रुद्रपुर स्थित गांधी पार्क, अग्रसेन चौक, विधवानी मार्केट, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर सुबह करीब पांच बजे से ही पर्यावरण मित्र साफ-सफाई करते नजर आए। वार्डों में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने के कारण सभी पर्यावरण मित्रों ने कूड़ा हटवाने के लिए अतिरिक्त प्रयास किए। साथ ही गलियों में डोर-टू-डोर कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन भी दौड़ते नजर आए। दोपहर करीब 12 बजे तक अधिकांश वार्डों व अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों से कूड़े के ढेर उठ चुके थे। देवभूमि सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक सुनील रोतगी व महामंत्री सुरेश कुमार मुल्तानी ने बताया कि मंगलवार रात देहरादून में संगठन के प्रांतीय पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में अधिकांश मांगों को पूरा करने पर सहमति बन गई थी। रुद्रपुर नगर निगम के सभी पर्यावरण मित्र बुधवार सुबह से काम पर लौट आए हैं। इधर, सितारगंज में पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे और ईओ प्रियंका आर्य ने आंदोलनकारियों को जूस पिलाकर धरने से उठाया। वहां सफाई निरीक्षक सुवेद्र सिंह, वरिष्ठ लिपिक राजेश अरोरा, जयकुमार, करण सोम, सफाई नायक राजपाल, धर्मवीर, विनय कुमार, महेश वाल्मीकि आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed