फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Class 10 student commits suicide after being harassed by teacher in shaktifarm

UK: एक आरोप...इतनी बड़ी सजा? शिक्षक की प्रताड़ना से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Thu, 18 Dec 2025 01:53 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 18 Dec 2025 01:53 PM IST
सार

एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दसवीं के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। किराए के मकान में फर्श पर उसका शव पड़ा मिला।

विज्ञापन
Class 10 student commits suicide after being harassed by teacher in shaktifarm
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शक्तिफार्म स्थित एक निजी विद्यालय के शिक्षक पर दसवीं के छात्र को प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। इससे क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या कर ली। किराए के मकान में फर्श पर उसका शव पड़ा मिला।

विज्ञापन

शिव मंदिर वार्ड शक्तिगढ़ निवासी संयासी साना ने बताया कि वह मूल रूप से हस्तिनापुर (यूपी) का रहने वाला है। पिछले 10 वर्षों से वह शक्तिफार्म में एक किराए के कमरे में रह रहा है। बाजार में उसकी जूस की दुकान है। बताया कि उसका बेटा नितिन साना (16) एक निजी विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ता था। आरोप लगाया कि मंगलवार को मासिक परीक्षा में नकल करते पकड़े जाने पर प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

विज्ञापन

इसके बाद भी विद्यालय प्रबंधन का मन नहीं भरा तो प्रबंधन ने अभिभावक को विद्यालय बुलाया। इस पर नितिन की मां विद्यालय गई। वहां प्रधानाचार्य सहित अन्य शिक्षकों ने उसे प्रताड़ित किया और खरी-खोटी सुनाई। उसकी मां को बच्चे की गलती के लिए सभी के सामने माफी मांगने को विवश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकरण से नितिन गुमसुम हो गया। विद्यालय से लौटने के बाद उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। न किसी से बात की और न ही खाना खाया। शाम को जब उसकी छोटी बहन जिया दुकान से कमरे में गई तो देखा कि नितिन का शव जमीन पर पड़ा है। बेटी की सूचना के बाद पहुंचे परिजनों ने नितिन को डॉक्टर को दिखाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई किए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed