{"_id":"e5f886d24dd5aad2287f49056dd1a028","slug":"ckaya-abduction-reported-to-the-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना ने पुलिस को छकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना ने पुलिस को छकाया
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Tue, 23 Feb 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
पार्क में खेल रहे बच्चों ने जब अपने साथ खेल रही बालिका को जबरदस्ती एक युवक को ले जाते देखा तो उन्होंने मुख्य सड़क पर खड़े पुलिसकर्मी को अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस एक घंटा बच्चों को लेकर गलियों की खाक छानती रही। बाद में बालिका घर में मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
शिवशक्ति मंदिर आवास विकास के पार्क में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक बालिका के पास एक युवक आया और अपने पड़ोस में खेलने वाली बालिका को यहां देखा तो वह उसे मोटरसाइकिल पर बैठा ले गया। बच्ची के रोने पर, साथ खेल रहे और बच्चे बाइक के पीछे दौड़े भी, लेकिन तब तक बाइक सवार जा चुका था। बच्चों ने सोचा बालिका का अपहरण हो गया। वे शिवशक्ति चौराहे पर तैनात सिपाहियों के पास पहुंचे और पूरी जानकारी दी। पुलिस ने यह सूचना वायरलैस पर जारी कर दी।
विज्ञापन
आवास विकास चौकी प्रभारी डीआर टम्टा सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इसके बाद अलग-अलग टीम बनाकर बच्चों के साथ आवास विकास, ट्रांजिट कैंप और जगतपुरा की गलियां छान मारी लेकिन बालिका का कहीं पता नहीं चला। एक घंटे बाद जब पुलिस बच्चों के बताए पते पर उस बालिका के घर पहुंची तो बालिका को घर पाकर चैन की सांस ली। परिजनों ने बताया उनकी बच्ची खेलने गई दी और पड़ोस में रहने वाला युवक जब वहां से गुजर रहा था, तो उसकी नजर उस पर पड़ गई और उसे पकड़कर घर ले आया।
विज्ञापन