फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civil Court, will prompt installation: Dugtal

सिविल कोर्ट की शीघ्र होगी स्थापना : दुग्ताल

Sun, 17 Jul 2016 12:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जसपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जसपुर Updated Sun, 17 Jul 2016 12:41 PM IST
विज्ञापन
Civil Court, will prompt installation: Dugtal
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

जिला जज बीएस दुग्ताल ने जसपुर बार को आश्वस्त कर कहा कि सभी का सहयोग मिलता रहा तो शीघ्र ही सिविल कोर्ट की स्थापना की जाएगी। उन्होंने बार के निर्विरोध चुने गए पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शनिवार को जिला जज बीएस दुग्ताल ने जसपुर बार में वकीलों को संबोधित कर कहा कि वकील अपने पेशे पर खरा उतरें और पीड़ितों को इंसाफ दिलाने में मदद करें।

विज्ञापन


उन्होंने जसपुर में सिविल कोर्ट की शीघ्र स्थापना का भरोसा दिया। इसके बाद उन्होंने निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष सुंदर पाल, उपाध्यक्ष अरविंद चौहान, सचिव रवि चौधरी, उपसचिव नईम अहमद, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार, प्रेस प्रवक्ता दिग्विजय सिंह, कमल चौहान, विकास अग्रवाल, शाहनवाज, दीपक अरोरा, अंकुर बंसल आदि सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराई। जिला जज ने बताया कि 18 जुलाई को आल इंडिया रेडियो पर सुबह साढ़े नौ बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का संदेश प्रसारित होगा। इससे पहले जिला जज ने सरस्वती देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप जलाया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने जिला जज, एडीजे काशीपुर नसीम अहमद, सिविल जज सीनियर डिवीजन अनिरुद्व भट्ट को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बार कौंसिल अध्यक्ष हरीश नेगी ने हड़ताल को कम करने की वकीलों से अपील की। कार्यक्रम को काशीपुर बार अध्यक्ष आनंद रस्तोगी, गुलाम साबिर,पीतांबर सिंह, दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन दिग्विजय सिंह, अध्यक्षता सुंदर पाल सिंह ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed