{"_id":"61c4dba061aa2045160397e9","slug":"civic-aminties-kashipur-news-hld4486306169","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन रोके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन रोके
विज्ञापन
सुल्तानपुर पट्टी कोसी कांटे पर वाहनों को रोकते हुए ट्रांसपोर्ट।
- फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुरपट्टी। स्टोन क्रशरों के खिलाफ आंदोलनरत ट्रांसपोर्टरों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। आक्रोशित ट्रांसपोर्टरों ने कोसी काटे पर बैलपड़ाव से खनन सामग्री लेकर आ रहे वाहनों को रोका और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विरोध की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन निकलवाए।
विदित हो कि बाजपुर में खनन व्यवसाय से जुड़े ट्रांसपोर्टर पिछले चार दिनों से हड़ताल पर हैं। उनका कहना है स्टोन क्रशर स्वामी नैनीताल जिले के बैलपड़ाव से पोकलैंड मशीनों से खनन सामग्री बाजपुर क्षेत्र के स्टोन क्रशरों पर ला रहे हैं। इससे स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को सरकार की ओर से स्वीकृत पट्टों पर रेता-बजरी का रेट कम मिल रहा है। इस कारण उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। आरोप है कि प्रशासन उनकी सुध नहीं ले रहा है।
आक्रोशित ट्रांसपोर्टरों ने बैलपड़ाव से आ रहे रेता-बजरी के वाहनों को कोसी काटे पर रोककर जमकर हंगामा किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर सुल्तानपुरपट्टी चौकी इंचार्ज दीपक कौशिक पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। वहां कुलविंदर सिंह, पिंद्र सिंह, मन्नू , शीतल, कमर आलम, सोनू सिंह, माजिद हुसैन, बली मोहम्मद, बहादुर सिंह, करन सैनी आदि थे।