फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

लोनिवि और पालिका ने मलवे से पटा खुदवाया नाला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
सितारगंज में अंबेडकर प्रतिष्ठान के सामने चोक नाले की सफाई कराते पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे। संवाद - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। नगर के आंबेडकर प्रतिष्ठान व आसपास जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए एसडीएम के निर्देश पर लोनिवि और पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी की व्यवस्था की। टीम ने जेसीबी से खुदान कर नाले की सफाई शुरू कराई। शुक्रवार तक नाले से जल निकासी पूरी तरह से सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व सभासद भीष्म नारायण विद्रोही ने 26 सितंबर को सीएम पोर्टल पर जलभराव की शिकायत दर्ज कराई थी। साथ ही 27 सितंबर को एसडीएम तुषार सैनी को भी ज्ञापन देकर लोनिवि के नगर में सौंदर्यीकरण के कार्यों पर कई सवाल उठाए थे। कहा था कि बाईपास पानी की टंकी के पास से पानी निकासी द्वार पूर्व में संचालित था जहां से वार्ड एक पूर्वी इलाके के पानी का निकास होता था। लोनिवि ने बिना वैकल्पिक व्यवस्था के निकासी द्वार पूर्ण रूप से बंद कर दिया।
विज्ञापन

इससे ऊपरी इलाकों में जलभराव की समस्या विकराल रूप से बन गई। दैनिक दिनचर्या के पानी का निकास भी बंद हो गया। आरोप लगाया कि सिडकुल रोड पर आंबेडकर चौक पर फुटपाथ व सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं कराया गया। बृहस्पतिवार को पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, ईओ प्रियंका आर्य व लोनिवि के एई प्रमोद सुयाल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और जल निकासी के लिए नालों की सफाई शुरू कराई। लोनिवि के एई सुयाल ने बताया कि शुक्रवार तक नाले की सफाई का कार्य पूर्ण हो जाएगा। वहां शिकायतकर्ता भीष्म नारायण, सभासद पंकज रावत, अकरम बेग, रवि रस्तोगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलपुरा से अतिक्रमण हटवाया गया
किच्छा। तहसील विभाग की टीम ने निकटवर्ती ग्राम मलपुरा में खेल के मैदान से अतिक्रमण हटवाया। तहसील से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान मैदान से एक मकान को ढहाया गया जबकि अन्य लोगों के भूसे के ढेर हटवाए गए। टीम में नायब तहसीलदार बीसी भंडारी, कानूनगो धनेश कुमार व राजस्व निरीक्षक तनूजा मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed