फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

फर्जी डेलीगेट का आरोप लगा काटा हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
नानकमत्ता में गुरुद्वारा कार्यालय के सामने नामांकन प्रपत्र दाखिल करने को लगी भीड़। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नई प्रबंधक कमेटी के चुनाव में डेलीगेट बनने के बाद 27 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सदस्यों के नामांकन के दौरान फर्जी डेलीगेट और उसके नामांकन पर आपत्ति जताने के बावजूद कोई कार्रवाई न होने से दावेदारों में रोष फैल गया। चुनाव अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह से उनकी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब की नई प्रबंधक कमेटी के लिए गुरुद्वारे से जुड़े उत्तराखंड के दो और उत्तर प्रदेश के छह जिलों में बने 27 वार्डों से संबद्ध 1320 गुरुद्वारों के डेलीगेट के पपत्र सोमवार को जमा होने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 27 डायरेक्टरों (सदस्य) के पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। बुधवार को शाम तीन बजे तक 27 पदों के लिए 70 लोगों ने नामांकन कर दावेदारी प्रस्तुत की थी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 19 मार्च है। 21 मार्च से वार्डों के अनुसार मतदान शुरू होंगे।
विज्ञापन

गुरुद्वारा डेलिगेट्स के चयन के दौरान कुछ स्थानों से फर्जी डेलीगेट बनाने, आपत्ति जताने और चुनाव अधिकारी पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए लोग गुस्सा उठे। ग्राम जंगल जोगीठेर निवासी गुरवंत सिंह सोनी ने बताया कि हल्का नंबर 17 भिलईया से फर्जी डेलीगेट बनाया गया है। उन्होंने नौ मार्च को आपत्ति भी दाखिल की है, परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसको लेकर चुनाव अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह से उनकी नोकझोंक भी हो गई। मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। वहीं हल्का नंबर 11 बहेड़ी शीशगढ़ से दावेदार को कुछ लोगों ने नामांकन नहीं जमा करने दिया। वहां एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी, गुरुद्वारा प्रबंधक रणजीत सिंह, रंजीत सिंह ढिल्लों, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्ष केसी आर्य, प्रतापपुर चौकी इंचार्ज बिजेंदर सिंह, एसआई दीवान सिंह बिष्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद थे।

नानकमत्ता में चुनाव अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह के समक्ष रोष जताते लोग।

नानकमत्ता में चुनाव अधिकारी एडीएम जय भारत सिंह के समक्ष रोष जताते लोग।- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed