फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

कब होगी मिल चालू, डंप गन्ना सूख रहा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
सितारगंज चीनी मिल में डंप गन्ने के साथ मौजूद किसान। - फोटो : SITARGANJ
सीएम के चीनी मिल पेराई सत्र का शुभारंभ करने के एक सप्ताह बाद भी मिल का संचालन शुरू नहीं हुआ है। इससे क्रय केंद्रों और खेतों में गन्ना सूख रहा है। मिल के न चलने से किसानों में प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन

बता दें कि बीती 29 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा व जिले के प्रभारी मंत्री यतीश्वरानंद ने चीनी मिल पहुंचकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया था, परंतु अभी तक चीनी मिल में चीनी उत्पादन की शुरुआत नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मशीनों में खराबी के कारण उत्पादन नहीं हो ठप है। वहीं, चीनी मिल के इंडेंट के आधार पर किसान क्रय केंद्रों पर गन्ना आपूर्ति के लिए जमा हैं। किसानों का केंद्रों पर गन्ना नहीं तौला जा रहा है। कई किसानों ने तो खेतों में गन्ने की छिलाई भी कर दी है। कई किसान भी गन्ना तौल कराने के लिए केंद्रों पर ही ट्रालियां लेकर इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

मिल न चलने से क्रय केंद्रों पर ट्रॉलियों में लदे लदे गन्ना सूख रहा है। भाकियू (टिकैत) के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह ने बताया कि मिल का शुभारंभ होने के बाद किसानों ने इंडेंट के आधार पर गन्ना छिलाई व कटाई कर दी। अब चीनी मिल बंद पड़ी है। किसानों का गन्ना डंप है। इससे जहां गन्ना सूख रहा है तो वहीं गेहूं की बुवाई भी नहीं कर पा रहे हैं। आरोप लगाया कि अफसरों ने मिल में मरम्मत के नाम पर सरकार व किसानों को गुमराह किया। मिल की रिपेयरिंग में करोड़ों खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन मिल में लगातार खराबी आ रही है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही मिल में चीनी का उत्पादन शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिल के प्रधान प्रबंधक आरके सेठ ने बताया कि तकनीकी कारणों से मिल में खराबी होने और बगास न मिलने की वजह से मिल चालू नहीं हो सकी। किसानों को केंद्रों पर गन्ना न लाने के लिए विभिन्न माध्यमों से सूचित कर दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही मिल शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed