{"_id":"614b7af58ebc3e032c28d081","slug":"civic-aminities-sitarganj-news-hld4389167172","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर्स मांगों को लेकर मुखर, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर्स मांगों को लेकर मुखर, प्रदर्शन
विज्ञापन
सितारगंज में एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते पेंशनर्स।
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन की ओर से एसडीएम के माध्यम से सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर छह सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग की गई। ज्ञापन में पेंशनरों ने कहा कि अटल आयुष्मान योजना (एसजीएचसी) के तहत पेंशनर्स से की जाने वाली मासिक कटौती को 50 प्रतिशत किया जाए। पेंशनर्स ने मांगों के लिए एसडीएम दफ्तर में प्रदर्शन भी किया।
कहा कि सेवारत कर्मचारियों के वेतन की तुलना में पेंशन 50 फीसदी व पारिवारिक पेंशन 30 प्रतिशत मिलती है। लाभान्वित होने वाले आश्रितों की संख्या भी 50 फीसदी से कम है। 50 फीसदी की कटौती की जाए। इस योजना में ओपीडी को भी कैशलैस किया जाए।
उन्होंने केंद्र के पेंशनर्स को एक हजार रुपये प्रति माह चिकित्सा भत्ता देने, पेंशनर्स व पारिवारिक सदस्यों के गोल्डन कार्ड जल्द बनवाने, अटल आयुष्मान योजना से पेंशनर्स को न जोड़कर केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना की दरों पर पूरे अस्पताल को सूचीबद्ध करने आदि की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि सरकार के उनकी मांगों पर निर्णय का शासनादेश जारी करने तक पेंशन से मासिक कटौती बंद या स्थगित की जाए। गोल्डन कार्ड पर समुचित सुविधाएं देने में सरकार असमर्थ है तो पुरानी स्वास्थ्य योजना प्रतिपूर्ति व स्मार्ट हेल्थ कार्ड योजना को जल्द बहाल किया जाए। चिकित्सा सुविधा न देने पर प्रदेश व्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे। वहां शाखाध्यक्ष मोहम्मद सगीर आदि थे।