फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

किसानों को इंसाफ के लिए सांकेतिक उपवास पर बैठे पाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
मुनासिब दाम नहीं मिलने पर केले की फसल को ट्रैक्टर चलाकर रौंदने वाले किसान को न्याय दिलाने के लिए पूर्व विधायक नारायण पाल आगे आए हैं। पूर्व विधायक ने किसानों के साथ खुनसरिया गांव में सांकेतिक उपवास पर बैठकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। उन्होंने पीड़ित किसानों का मुआवजा देने की मांग की। इस दौरान उन्होंने सरकार के तीनों कृषि कानूनों का भी विरोध जताते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मंगलवार को ग्राम खुनसरिया गांव में किसान शेर सिंह और उनके भाइयों राजेश कुमार और रमेश कुमार के चार एकड़ में लगी केले की फसल को जोतने की घटना को लेकर पूर्व विधायक पाल किसानों के साथ गांव में उपवास पर बैठे। उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत उद्यान विभाग की ओर से 1500 केले के पौधे दिए गए और मजदूरी देने एवं अच्छे मूल्य की बात कही गई थी। किसानों ने भी करीब सात लाख रुपये खर्च किए।
विज्ञापन

केले की फसल तैयार होने पर जब किसान बाजार में केला बेचने गए तो उनकी फसल को सिर्फ 50 हजार कीमत मिली। उन्होंने बाजार में केला न बेचकर चार एकड़ में लगी फसल को जोत डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

पाल ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से वार्ता की। रावत ने घटना को गंभीरता से लेते हुए देहरादून में उपवास पर बैठने की बात कही है। आरोप लगाया कि कृषि एवं उद्यान विभाग उक्त किसानों की ओर से फसल जोतने की घटना के बाद से बात करने से कतरा रहा है। उन्होंने तीनों किसानों के साथ इंसाफ करने की मांग की। वहां पूर्व प्रधान हरीराम, आनंद सिंह राणा, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल, लखन सिंह यादव, प्यारे लाल यादव, पिंकू यादव, राजपाल यादव, गुरुचरण सिंह, दौलतराम सागर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed