फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

रुद्रपुर कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता भिड़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर डिग्री कॉलेज में धरना देते एबीवीपी कार्यकर्ता। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डिग्री कॉलेज में एबीवीपी कार्यकर्ताओं के धरने के दौरान लगाए गए पोस्टर में एनएसयूआई के एक कार्यकर्ता का फोटो छापने से दोनों पक्षों में हंगामा हो गया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर सौंपी लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

सरदार भगत सिंह डिग्री कॉलेज में सीटें बढ़ाने की मांग के लिए मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ता विज्ञान संकाय के गेट पर धरना दे रहे थे। बताया जा रहा है कि धरने के दौरान एबीवीपी के पोस्टर पर एक एनएसयूआई कार्यकर्ता की फोटो भी लगी थी। उक्त कार्यकर्ता पहले एबीवीपी में था लेकिन वर्तमान में एनएसयूूआई में है। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध किया जिस पर एबीवीपी व एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद बढ़ने पर हाथापाई की नौबत आ गई। बाद में कॉलेज प्रशासन के समक्ष दोनों पक्षों की वार्ता हुई लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले को शांत कराने के लिए पुलिस एक पक्ष के दो लोगों को लेकर कोतवाली आई। पुलिस के मुताबिक, एबीवीपी कार्यकर्ता गौतम पनपेजा व एनएसयूआई कार्यकर्ता आकाश बाठला की ओर से तहरीर दी गई लेकिन बाद में मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई से जुड़े पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अंग्रेज सिंह ने बताया कि आकाश बाठला वर्तमान में एनएसयूआई में है लेकिन एबीवीपी के पोस्टर में उसका फोटो भी लगा था जिसका उसने विरोध किया था। इधर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं पर अभद्रता व मारपीट का आरोप लगाया। प्रभारी प्राचार्य डॉ. सर्वजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से वार्ता के बाद मामला शांत हो गया है। एबीवीपी के धरने में गौतम पपनेजा, रोहित भट्ट, प्रीत सिंह, राहुल बिष्ट, अंकित आदि बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed