{"_id":"62f160d54c063156534a4b45","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld471859061","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसपी क्राइम से जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप, एसपी क्राइम से जांच की मांग
विज्ञापन
रुद्रपुर। झूठा मुकदमा दर्ज कराने के मामले में बंगाली कॉलोनी के लोगों ने बीती रविवार रात को मंदिर परिसर में प्रदर्शन किया था। इसके बाद सोमवार को कॉलोनीवासी पुलिस कार्यालय पहुंचे और एसपी क्राइम से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी निवासी रेखा मलिक ने पड़ोस के रहने वाले गोकुल, दीपक व एक नाबालिग पर गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने गोकुल व दीपक को जेल भेज दिया था जबकि एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया।
सोमवार सुबह बंगाली कॉलोनी के कई सारे लोग पुलिस कार्यालय पहुंचे जहां व्यापारी नेता संजय जुनेजा भी मौजूद रहे। हालांकि उस दौरान पुलिस कार्यालय के सभी अधिकारी बैठक में व्यस्त थे। कुछ देर बाद एसपी क्राइम अभय सिंह ने उन लोगों से मुलाकात की।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि आरोपियों ने रेखा के घर में जाकर एलईडी, वॉशिंग मशीन, फ्रिज में तोड़फोड़ करने के साथ ही मारपीट भी की थी। वहीं कॉलोनीवासियों का कहना था कि वहां कोई तोड़फोड़ व मारपीट नहीं की गई है। उक्त युवकों और नाबालिगों को गलत मुकदमे फंसाया गया है। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। इस दौरान पुलिस कार्यालय में बंगाली कॉलोनी के विश्वजीत मंडल, रवि बैरागी, संजय मंडल, सपन अधिकारी, मनोज अधिकारी, सूरज बैरागी, दुर्गा अधिकारी, अनीता बैरागी, रेखा मंडल, ललिता मंडल, लक्ष्मी मंडल, वानी सरकार आदि थे।