फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

प्रदेश के 11 जिलों में भू-नक्शे नहीं हुए डिजिटल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर। राज्य में अल्मोड़ा और पौड़ी जिले को छोड़कर 11 जिलों में भू-नक्शे को डिजिटल नहीं किया गया है। उत्तराखंड सरकार के भू-नक्शा पोर्टल पर 11 जिलों के नक्शे गायब हैं। इससे भू-नक्शे का प्रमाण दिखाने वाले लोगों को तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

भूमि संसाधन विभाग के ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से भू-नक्शे को डिजिटल करने के लिए डीआईएलआरएमपी (डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम) योजना को शुरू किया गया है। इसके तहत सभी राज्यों को अपने जिले के भू मानचित्र को डिजिटल करना था ताकि लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाकर अपने भूमि के नक्शे ऑनलाइन मिल सकें, लेकिन कर्मचारियों व अधिकारियों की लापरवाही से ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, हरिद्वार समेत 11 जिलों के भू-नक्शे डिजिटल नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन

इससे सरकार का डिजिटल इंडिया का नारा भी फेल साबित होता दिखाई दे रहा है। अपर जिलाधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि अगर जिले का भू-नक्शा ऑनलाइन नहीं हुआ है तो उसे कर्मचारियों को निर्देश देकर ऑनलाइन करवाया जाएगा ताकि लोगों को डिजिटल ही अपना भू-नक्शा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर खसरा संख्या डालते ही क्षेत्रफल समेत सभी डिटेल उपलब्ध
रुद्रपुर। भू-नक्शा पोर्टल पर सिर्फ खसरा संख्या डालते ही भूमि स्वामी का क्षेत्रफल समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध हो जाती हैं। अभी यह सुविधा सिर्फ अल्मोड़ा और पौड़ी जिले के रहने वाले लोगों को मिल रही है। अन्य जिलों में भू-नक्शा अपलोड नहीं किए जाने से लोगों को डिजिटल सुविधा नहीं मिल पा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed