फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

रायल्टी सस्ती करो, भाड़ा बढ़ाओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
शांतिपुरी में स्टोन क्रशर संचालकों से बात करते गौला संघर्ष समिति के अध्यक्ष। - फोटो : RUDRAPUR
गौला नदी में खनन शुरू होते ही वाहन स्वामियों की हड़ताल शुरू हो गई है। यहां शांतिपुरी, लालकुआं, हल्दूचौड़ और देवरामपुर सहित तमाम खनन निकासी गेटों पर वाहन स्वामियों ने बेमियादी हड़ताल शुरू कर दी है। वाहन स्वामियों का कहना है कि जब तक सरकार रॉयल्टी के दाम कम नहीं करती और उन्हें भाड़ा बढ़ाकर नहीं मिलता, तब तक खनन कार्य में वाहन नहीं भेजेंगे।
विज्ञापन

गौला नदी से होने वाले खनन व्यवसाय से लाखों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पाते हैं। खनन से सरकार को भी भारी राजस्व मिलता है। गौला संघर्ष समिति लालकुआं निकासी गेट के अध्यक्ष जीवन कबडवाल ने बताया कि गौला और नंधौर नदी की रॉयल्टी 35 रुपये है, जबकि अन्य क्षेत्रों की नदियों की रॉयल्टी इससे काफी कम है। वहीं पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों की वजह से भी वाहन स्वामियों को फायदा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा सरकार ने समतलीकरण के नाम पर स्टोन क्रशर स्वामियों को गड्ढा खोदने की अनुमति दे दी है, जिसकी रॉयल्टी की कीमत लगभग आठ रुपये है। ऐसे में जब क्रशर स्वामियों को सस्ता उपखनिज गड्ढों से मिल रहा है तो वह नदियों से उपखनिज क्यों लेंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि नदियों में खनन गेट में वाहन नहीं जाने को लेकर वन विभाग व निगम की तरफ से कोई दबाव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग से गेट खोलने की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। मगर वाहन स्वामियों को जब उनकी लागत का पैसा भी वसूल नहीं हो पाएगा तो वह अपने वाहन नदी में क्यों भेजेंगे। ऐसे में उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस मामले पर तत्काल हस्तक्षेप कर वाहन स्वामियों एवं खनन व्यवसाय से जुड़े मजदूरों के हितों का ध्यान रखकर काम करे। वहीं गोला स्टोन क्रेशर पर वाहन स्वामियों ने एक ओवरलोड डंपर रोका, जिसमें 90 क्विंटल की रॉयल्टी थी। अध्यक्ष जीवन कबडवाल ने कहा कि शांतिपुरी क्षेत्र में बड़ी भारी मात्रा में अवैध खनन चल रहा है, जिस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed