फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

कलक्ट्रेट में गरजे जगतपुरा और शिवनगर के आपदा प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 09:36 PM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करते आपदा प्रभावित। - फोटो : RUDRAPUR
आपदा प्रभावित जगतपुरा और शिवनगर के लोगों ने प्रदर्शन कर खाद्यान्न किट और अहेतुक राशि चेक नहीं मिलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि केवल अपने परिचितों को ही सरकारी सहायता दिलवा रहे हैं। खाद्यान्न किट में मिलने वाली सामग्री की मात्रा कम करने के साथ ही गुणवत्ता भी खराब दी जा रही है। ओसी कलक्ट्रेट ने प्रभारी तहसीलदार को प्रभावितों के नाम दर्ज कर उनको नियमानुसार सहायता और खाद्यान्न किट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में आपदा प्रभावित लोग कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपेक्षा करने और सरकार की ओर से दिए जा रहे खाद्यान्न किट वितरण में भाई भतीजावाद का आरोप मढ़ा। ओसी कलक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल, प्रभारी तहसीलदार भरत लाल पहुंच गए। प्रभावितों ने कहा कि उन्हें खाद्यान्न नहीं दिया जा रहा है, जिसकी वजह से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अब जो किट दी जा रही हैं, उसमें चावल और आटे की गुणवत्ता बेहद खराब है। आपदा में जिन लोेगों का सामान बर्बाद हुआ है, उन तक अहेतुक राशि के चेक तक नहीं पहुंचे हैं। प्रशासन की ओर से सर्वे का कार्य गहनता से कराया जाए ताकि वाजिब लोगों को खाद्यान्न किट और सहायता राशि दी जाए। पार्षद शिव कुमार ने बताया कि 40 फीसदी प्रभावितों को राहत चेक नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी तहसीलदार भरत लाल ने कहा कि पैक खाद्यान्न किट प्रभावितों को बांटी जा रही हैं। किट की पैकिंग यहां पर नहीं हो रही है, सर्वे के बाद चेक बांटे जा रहे हैं। वर्तमान में चेक बुक खत्म हो गई है। 11 हजार चेक बांट चुके हैं और बैंक से चेक बुक जारी होते ही शेष चेक भी बांटे जाएंगे। निष्पक्ष ढंग से प्रभावितों को चेक दिए जा रहे हैं। वहां पर रमा देवी, रेखा, रेनू, काजल मजूमदार, जमुना देवी, रजनी, कंचन मौर्या, रामेश्वरी, शिवानी, मिथलेश, चिंता देवी, माया देवी सहित अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed