फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

किसानों न मोदी मैदान को किसान मैदान बताया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर के एफसीआई के सामने स्थित मैदान में किसान महापंचायत के लिए तैयारियां कराते किसान। - फोटो : RUDRAPUR
कृषि कानूनों के खिलाफ एक मार्च को प्रस्तावित महापंचायत के लिए निर्धारित मोदी मैदान को किसानों ने किसान मैदान का नाम दिया है। इसी मैदान से हजारों किसान तीन कानूनों के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे। हजारों किसानों के लिए पानी, चाय और लंगर के साथ ही कोल्हू लगाकर गन्ने के रस का इंतजाम किया जा रहा है। महापंचायत स्थल में 50 निजी सुरक्षा कर्मियाें के साथ ही 200 स्वयंसेवक व्यवस्था संभालेंगे।
विज्ञापन

महापंचायत को संबोधित करने के लिए भाकियू नेता राकेश टिकैत, सरदार दर्शनपाल सिंह और गुरनाम सिंह चढ़ूनी सहित अनेक नेता पहुंच रहे हैं। किसानों ने एफसीआई के सामने स्थित मोदी मैदान से प्रचलित मैदान का नाम किसान मैदान रखा है। किसान मैदान के नाम से ही महापंचायत का प्रचार भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

महापंचायत के लिए चिह्नित मैदान में मंच बनाने और अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शनिवार को भाकियू प्रदेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा, तराई किसान संगठन के अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क, संदीप चीमा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने मैदान में पहुंचकर महापंचायत की तैयारियों को लेकर चर्चा की। इसके साथ ही कृषि कानूनों के खिलाफ नारेबाजी भी की। तजिंदर विर्क ने बताया कि महापंचायत में पहुंचने वाली भीड़ सत्ता में काबिज लोगों को चेताने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हजारों किसानों की महापंचायत की वजह से ही इसका नाम किसान मैदान रखा गया है। कहा कि किसानों के लिए पानी, चाय के साथ ही कोल्हू लगाकर गन्ने के जूस की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा किसानों के लिए दो लंगर भी लगाए जाएंगे। कहा कि योगेंद्र यादव से भी आने के लिए वार्ता चल रही है। कहा कि महापंचायत से किसान सरकार को कृषि कानूनों के खिलाफ मजबूत संदेश देने का काम करेंगे।

महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
शांतिपुरी। रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत को लेकर कांग्रेसियों ने मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। उन्होंने कृषि कानूनों के खिलाफ समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। वहां पर संतोख सिंह, लखविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, मो. बेकरार, राजेंद्र सिंह, डॉ. गणेश उपाध्याय, नारायण सिंह बिष्ट, राजेंद्र शर्मा आदि थे। (संवाद)

शांतिपुरी में जनसंपर्क करते किसान नेता और कांग्रेसी।

शांतिपुरी में जनसंपर्क करते किसान नेता और कांग्रेसी।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed