{"_id":"601c33548ebc3e4b3e0254ac","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld413596056","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 25 लोगों को काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में आवारा कुत्तों का आतंक, 25 लोगों को काटा
विज्ञापन
रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार को शहर में अलग-अलग स्थानों पर आवारा कुत्तों ने 25 लोगों को काट लिया। इनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। जिला अस्पताल में सभी को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई।
रुद्रपुर में इन दिनों गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर कई आवारा कुत्ते झुंड में घूमते नजर आ रहे हैं। आए दिन कुत्ते गलियों में घूम रहे बच्चों और बुजुर्गों के साथ ही अन्य लोगों को काट रहे हैं। आवारा कुत्तों की संख्या को बधियाकरण के जरिये नियंत्रित करने के लिए नगर निगम का एबीसी सेंटर (एनिमल बर्थ कंट्रोल) भी अभी शुरू नहीं हो सका है।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. डीएस धामी ने बताया कि वर्तमान में सिर्फ रुद्रपुर के शहरी क्षेत्र में ही आवारा कुत्तों की संख्या ढाई हजार से अधिक है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में कुत्तों का प्रजनन काल चल रहा है। इस कारण कुत्ते आक्रामक मुद्रा में रहते हैं, उन्हें जरा सा छेड़ने पर वह लोगों को काटने लगते हैं। इधर, बृहस्पतिवार को रुद्रपुर जिला अस्पताल में 25 लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई जबकि जनवरी में 264 लोगों को वैक्सीन लगी थी। एक से चार फरवरी तक 63 लोगों को रेबीज की वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन
सोमेश्वर के पशु चिकित्सा अधिकारी को नगर निगम का प्रभार
रुद्रपुर। नगर निगम में तैनात पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्वेता यादव का सोमेश्वर (अल्मोड़ा) स्थानांतरण हो गया है लेकिन उन पर रुद्रपुर नगर निगम का भी अतिरिक्त प्रभार है। अधिक दूरी होने के कारण वह ड्यूटी के लिए रुद्रपुर नहीं पहुंच पा रही हैं। इस कारण आवारा कुत्तों को रेबीज के टीके लगाने का कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
रुद्रपुर में एबीसी सेंटर के भवन का निर्माण पूरा हो चुका है। अब सिर्फ सेंटर के लिए उपकरण खरीदे जाने हैं। इसके बाद आवारा कुत्तों की संख्या में कमी आएगी। साथ ही कुत्तों के काटने की घटनाएं भी कम होंगी। - रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में युवक को एंटी रेबीज वेक्सीन लगाता कर्मचारी।- फोटो : RUDRAPUR