{"_id":"6013076a8ebc3e3291455f94","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld4127795112","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहुउद्देश्यीय शिविर में जनता ने रखीं 300 शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहुउद्देश्यीय शिविर में जनता ने रखीं 300 शिकायतें
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित बहुउद्देश्यीय शिविर में लोगों की समस्याएं सुनतीं डीएम व जनप्रतिनिधि।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुउद्देशीय शिविर में जनता ने अधिकारियों के समक्ष वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, बस पास से संबंधित समेत करीब 300 समस्याएं निस्तारण के लिए रखीं। इनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया गया। डीएम ने अधिकारियों को शेष समस्याओं का 15 दिन के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
बृहस्पतिवार को गांधी पार्क में डीएम रंजना राजगुरु और समाज कल्याण एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित हुआ। शिविर में समाज कल्याण विभाग, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, श्रम, स्वास्थ्य, शिक्षा, पूर्ति विभाग, पशुपालन, ऊर्जा निगम, उद्यान, जल संस्थान आदि विभागों के स्टाल लगाए गए। डीएम ने लाभार्थियों को वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांग प्रमाणपत्र, विधवा पेंशन, किसान पेंशन, बस पास एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 12 लाख रुपये का ऋण वितरण किया। समाज कल्याण एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि कृत्रिम अंगों के लिए समाज कल्याण विभाग को 14 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। लाभार्थी कृत्रिम अंगों, व्हीलचेयर आदि के लिए शीघ्र आवेदन करें।
डीएम ने अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए 15 दिन के भीतर उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। इससे पूर्व शिविर का शुभारंभ डीएम, समाज कल्याण एवं अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष, विधायक राजकुमार ठुकराल, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला और मेयर रामपाल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वहां सीडीओ हिमांशु खुराना, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसडीएम विशाल मिश्रा, प्रशिक्षु आईएएस जय किशन, तहसीलदार डॉ. अमृता शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसान अनिल चौहान, डीईओ बेसिक अशोक कुमार सिंह, राकेश सिंह, विपिन जल्होत्रा, विकास शर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
पूर्ति निरीक्षक का पर्स चोरी, पेनड्राइव से डाटा लीक होने की आशंका
रुद्रपुर। बहुउद्देशीय शिविर में पूर्ति निरीक्षक अनीता तिवारी का पर्स चोरी हो गया। पर्स में रुपये के साथ ही कई विभागीय महत्वपूर्ण दस्तावेज और एक पेनड्राइव भी थी। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि उक्त पेनड्राइव में जिलेभर के राशन कार्ड धारकों का डाटा मौजूद है। ऐसे में पेनड्राइव शरारती तत्वों के हाथ लगी तो डाटा लीक होने की आशंका है। पूर्ति निरीक्षक ने पुलिस को इस मामले की मौखिक सूचना दे दी है। (संवाद)
किच्छा में बहुउद्देश्यीय शिविर कल
रुद्रपुर। डीएम रंजना राजगुरु ने बताया कि जिले के सभी विकासखंडों में बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किच्छा मंडी समिति परिसर में 30 जनवरी शिविर का आयोजन किया जाएगा। (ब्यूरो)
काउंटरों पर तैनात कर्मचारी चक्कर कटवाते रहे
रुद्रपुर। बहुउद्देश्यीय शिविर के दौरान कई अव्यवस्थाएं सामने आईं। शिविर में पहुंचे लोगों ने काउंटर पर बैठे कर्मचारियों पर उनकी समस्याओं को गंभीरता से न लेने का आरोप लगाया। (ब्यूरो)
वृद्धावस्था पेंशन का फार्म भरने आया था लेकिन समस्या लिखित में लेकर नहीं पहुंचा था। काउंटर पर बैठे कर्मचारियों ने पहले लिखित समस्या लेकर आने को कहा। चार वर्षों से पेंशन नहीं बनीं है। - वेदराम, ठाकुर नगर।
वृद्धावस्था पेंशन के लिए कर्मचारी इधर-उधर भटकाते रहते हैं। पिछले दस वर्षों से राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है। वृद्धावस्था पेंशन के लिए पहले राशन कार्ड मांग रहे हैं। - सुमेर सिंह, राजा कॉलोनी।
मेरी सात साल की बच्ची का दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा है। हम पिछले 10 वर्षों से यहां रह रहे हैं लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं बना। दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पहले राशन कार्ड मांग रहे हैं। - फूलवती, ठाकुरनगर।
लॉकडाउन में बेटी की शादी हुई थी। समाज कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना से 51 हजार रुपये मिलते हैं। अभी तक नहीं मिले, यहां पर अधिकारी कह रहे हैं कि कार्यालय से चेक बंट रहे हैं। बहुत परेशान हूं। - शांतिदेवी, ट्रांजिट कैंप।
श्रम विभाग की ओर से बेटी की शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। तीन साल पहले बेटी की शादी हो गई लेकिन अभी तक खाते में राशि नहीं पहुंची। कोई सही जानकारी देने को तैयार नहीं है। - मोहन सिंह, आदर्श कॉलोनी।
10 बार राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है लेकिन अभी तक राशन कार्ड नहीं मिला। बहुउद्देशीय शिविर में आस लेकर पहुंचे हैं, देखते हैं यहां भी बनता है या नहीं। - आरती, रंपुरा।
बहुउद्देशीय शिविर में अव्यवस्थाएं
रुद्रपुर। गांधी पार्क में 11 बजे से बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन होना था लेकिन 11:30 बजे तक सरकारी विभागों के काउंटर तक तैयार नहीं हो सके थे। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित बहुउद्देशीय शिविर में दिव्यांगों को काउंटर तक जाने के लिए व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल या अन्य व्यवस्था नहीं की गई थी। दिव्यांगों को अपनी समस्या बताने के लिए घुटने के बल मैदान में रेंगते हुए विभिन्न काउंटरों तक जाना पड़ रहा था। (ब्यूरो)
झोपड़ी में रहने वालों का दो साल का 71 हजार का बिल
रुद्रपुर। बहुउद्देशीय शिविर में पहुंची रंपुरा निवासी सोमवती ने बताया कि वह झोपड़ में रहती हैं। पिछले दो वर्षों का बिजली का बिल उनका 71,436 रुपये आया है। रंपुरा से ही आई मुन्नी देवी, शांतिदेवी और शकुंतला देवी की भी यही शिकायत थी कि उनका बिजली का बिल खर्च से अधिक आ रहा है। उन्होंने बिजली बिल को सही कराने की मांग की। (ब्यूरो)
स्वास्थ्य विभाग ने दिव्यांग बेटियों का तुरंत एक्स-रे करवाया
रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल पर शिवनगर निवासी मिथलेश अपनी दो दिव्यांग बेटियों के इलाज के लिए पहुंची। मिथलेश का कहना है कि बेटी मिनाक्षी (13) और सलोनी (11) बचपन से ही दिव्यांग हैं। सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों बच्चियों का एक्स-रे कराने के लिए भेजा। सीएमओ ने बताया कि यदि बेटियों का इलाज हो सकेगा तो जरूर किया जाएगा। (ब्यूरो)