{"_id":"5fef75458ebc3e08c21618ff","slug":"civic-aminities-rudrapur-news-hld409530056","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड से जाम हुआ रोडवेज बस का इंजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड से जाम हुआ रोडवेज बस का इंजन
विज्ञापन
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन परिसर में खराब बस को धक्का लगाते यात्री।
- फोटो : RUDRAPUR
रोडवेज की खटारा बसों में ब्रेकडाउन की समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार को कड़ाके की ठंड से रोडवेज बस का इंजन जाम हो गया। इसके बाद यात्रियों ने उतरकर बस को धक्का देकर किसी तरह वर्कशॉप पहुंचाया। बस की मरम्मत में अधिक समय लगने के कारण दूसरी बस को रूट पर भेजा गया।
रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन से सुबह के समय टनकपुर डिपो की बस में सवारियां भर चुकी थीं। ड्राइवर ने जैसे ही बस को स्टार्ट किया तो इंजन चालू नहीं हो सका। चालक के काफी प्रयासों के बावजूद बस नहीं चली। इसके चालक व परिचालक ने बस में यात्रियों से अपील करते हुए बस को धक्का देकर वर्कशॉप तक पहुंचाने की अपील की। यात्री बस को धक्का लगातार वर्कशॉप तक ले गए लेकिन बाद में टनकपुर मार्ग पर प्रबंधन करे दूसरी बस भेजनी पड़ी।
रोडवेज बसों का सॉफ्टवेयर हुआ फेल
रुद्रपुर। रोडवेज स्टेशन में शुक्रवार सुबह तकनीकी खराबी आने के कारण सॉफ्टवेयर में दिक्कत आ गई। इस कारण टाइम ऑफिस में कर्मचारियों का रोस्टर नहीं बनाया जा सका। इससे विभिन्न रूटों की बसों का संचालन भी प्रभावित हुआ। बाद में सॉफ्टवेयर सही होने पर कर्मचारियों की ड्यूटी का चार्ट बनाया जा सका।