फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

सरकार के बाद अब संगठन की परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Dec 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
रुद्रपुर स्थित मोदी मैदान में किसान रैली की तैयारियों का जायजा लेते भाजपाई। - फोटो : RUDRAPUR
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन प्राप्त करने की जिम्मेदारी अब भाजपा संगठन के कंधों पर आ गई है। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर के मोदी मैदान में सुबह 11 बजे से होने जा रही किसान रैली भाजपा संगठन की परीक्षा साबित होगी।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के खिलाफ देशभर के किसान आंदोलित हैं। राज्य के ऊधम सिंह नगर जिले से भी सैकड़ों किसान दिल्ली के पास गाजीपुर सीमा पर डटे हुए हैं। उत्तराखंड का किसान बहुल जिला होने के कारण प्रदेश सरकार कई बार कृषि कानूनों पर जिले के किसानों का समर्थन प्राप्त करने का प्रयास कर चुकी है। 21 नवंबर को सीएम टीएस रावत ने रुद्रपुर पहुंचकर किसानों को लेकर कई घोषणाएं की थीं। इसके बाद भी किसानों का कृषि कानूनों को लेकर विरोध जारी है।
विज्ञापन

सरकार के प्रयासों के सकारात्मक परिणाम न निकलने के बाद अब किसानों का समर्थन प्राप्त करने की जिम्मेदारी भाजपा संगठन के पाले में चली गई। बृहस्पतिवार को रुद्रपुर में होने जा रही किसान रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन के प्रदेश पदाधिकारियों से लेकर ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने पिछले एक सप्ताह से रुद्रपुर में डेरा डाल रखा है। भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा स्वयं रुद्रपुर के निवासी हैं। चूंकि भाजपा सांगठनिक रूप से अनुशासित और मजबूत पार्टी मानी जाती है, ऐसे में किसान रैली की सफलता और असफलता भाजपा संगठन की एक और परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी मैदान में आयोजित होने वाली किसान रैली के कार्यक्रम स्थल का बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने जायजा लिया। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने बताया कि संगठन के साथ ही जिले के आठ विधायकों पर भी किसान रैली को सफल बनाने की जिम्मेदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि किसान रैली में जिले के साथ ही नैनीताल जिले के किसान भी शामिल होंगे। रैली के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक होंगे। रैली में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी पहुंचेंगे। रैली सुबह 11 बजे शुरू होगी। जुलूस में किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से और पैदल भी शामिल होंगे। किसान रैली गाबा चौक पर खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed