फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

देहरादून में निर्माणाधीन सैनिक धाम में शहीद के आंगन की मिट्टी न पहुंचने का परिजनों को मलाल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
कै. गोपाल सिंह। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। देहरादून में निर्माणाधीन सैन्य धाम के लिए छह कुमाऊं सुजिया निवासी शहीद राजेंद्र चंद के आंगन की मिट्टी न ले जाने पर उनके परिजनों को मलाल है। उनका कहना है कि तीन दिन तक टीम क्षेत्र में रहीं, हम हर दिन इंतजार करते रहे, लेकिन कोई मिट्टी लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

शहीद राजेंद्र की पत्नी राधा देवी, माता मुन्नी देवी, चाची जानकी देवी ने सीएम को भेजे पत्र में बताया कि 8 अप्रैल 2011 को श्रीनगर के जिला डूडा में पेट्रोलिंग के दौरान पाक सीमा पर उन्होंने शहादत दी थी। उनकी याद में पूर्व सीएम व तत्कालीन सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने ग्राम सभा के मार्ग पर शहीद द्वार का निर्माण कराया था। अब सैन्य धाम के लिए प्रदेश के शहीदों के घरों के आंगन से मिट्टी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन

बीती 24, 25 और 26 नवंबर को क्षेत्र में टीम पहुंची और सभी शहीदों के घर पहुंची, लेकिन हमारे यहां कोई नहीं पहुंचा। ग्राम प्रधान सोबन सिंह राणा, शहीद के चाचा नायक भीम चंद, कैप्टन गोपाल सिंह का कहना है कि शहीद राजेंद्र के आंगन की मिट्टी भी ली जानी चाहिए थी। इस बारे में गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष कै. गंभीर सिंह धामी बताते हैं कि शहीद राजेंद्र चंद की मृत्यु सेना के अस्पताल में इलाज के दौरान हुई थी। हो सकता है इसी वजह से टीम यहां नहीं आई। तहसीलदार यूसुफ अली ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। उन्होंने संबंधित से पूछताछ के बाद कदम उठाने की बात कही।

राधा देवी, शहीद की पत्नी।

राधा देवी, शहीद की पत्नी।- फोटो : KHATIMA

मुन्नी देवी, शहीद की मां।

मुन्नी देवी, शहीद की मां।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के सुजिया में शहीद राजेंद्र चंद स्मृति द्वार।

खटीमा के सुजिया में शहीद राजेंद्र चंद स्मृति द्वार।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed