{"_id":"6384ee30305870552a5ef11f","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld483510887","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कोरोना और ठेकेदार की कारगुजारी के चलते लेट हो रहा ट्रीटमेंट प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कोरोना और ठेकेदार की कारगुजारी के चलते लेट हो रहा ट्रीटमेंट प्लांट
विज्ञापन
अनिल सेठी।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। कोरोना और ठेकेदार की कारगुजारी के चलते सेप्टेज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में लगातार देरी होती जा रही है। विभाग संबंधित ठेकेदार पर पेनाल्टी भी लगा चुका है। इसके बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ पा रही है। सीवर ट्रीटमेंट न होने के चलते जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर को सीवर की समस्या से छुटकारा दिलाने वाले सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कछुआ चाल से चल रहा है। तय समय पर काम पूरा न होने की वजह से जनता को सहूलियत की जगह परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर में आज भी सीवर बहते हुए देखा जा सकता है। ढेला नदी में सीवर समाकर सीवर उसे प्रदूषित कर रहा है। यह सरकार की गंगा को स्वच्छ करने की योजना को भी झटका माना जा रहा है क्योंकि ढेला नदी जाकर गंगा में मिलती है।
सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण लगभग चार साल पहले शुरू हुआ था। इसका निर्माण दो साल में पूरा होना था। इसके बाद नगर के सीवर का ट्रीटमेंट करके खाद बनाने और सिंचाई आदि में प्रयोग किया जाने वाला पानी बनाया जाना था लेकिन निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो सका। जब तय समय सीमा पूरी हो गई तो निर्माण करने के लिए पैसा ठेकेदार को जारी करने वाले विभाग पेयजल निगम ने ठेकेदार से जवाब मांगा। ठेकेदार ने कोरोना की बात कहते हुए अपना बचाव किया ऐसे में विभाग ने ठेकेदार को कुछ समय और दे दिया। इसके बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके बाद पेयजल निगम ने ठेकेदार पर लाखों की पेनाल्टी लगाई। इसके बाद भी ठेकेदार ने अपनी कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं किया और वह पहले की तरह ही कछुआ चाल से निर्माण कार्य करता रहा। इसी का नतीजा है कि निर्माण कार्य दो साल की जगह चार साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।
जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा हो इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। ठेकेदार पर जल्द निर्माण पूरा करने को लेकर पेनाल्टी भी डाली जा चुकी है। संभव है कि जनवरी 2024 तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा और ट्रीटमेंट प्लांट सुचारु हो जाए। - शिवम द्विवेदी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम, काशीपुर।
विज्ञापन
सीवर ट्रीटमेंट नगर की प्राथमिक जरूरतों में से एक है। इस दिशा में ध्यान देने की जरूरत है। ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण जल्द से जल्द पूरा होना चाहिए। -अनिल सेठी
ठेकेदार के तय समय पर काम पूरा न करने के चलते ऐसी स्थिति बन रही है। अगर तय समय पर काम पूरा हुआ होता तो आज जनता को इस समस्या से छुटकारा मिल गया होता। -नितिन
ढेला नदी में सीवर जाने से जल प्रदूषित हो रहा है। जल्द से जल्द ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण पूरा किया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से छुटकारा मिल सके।- रमन सारस्वत
सीवर ट्रीटमेंट को अति आवश्यक सेवा मानते हुए प्रथम वरीयता में रखकर इस कार्य को अतिशीघ्र पूरा किया जाना चाहिए। -लविश