फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

प्रशासन ने नई सब्जी मंडी और मुख्य बाजारों से हटाया अतिक्रमण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर। नैनीताल हाईकोर्ट के अवमानना नोटिस से हरकत में आई नगर निगम व राजस्व विभाग की टीमों ने मुख्य बाजार, नई सब्जी मंडी, एससी गुड़िया मार्ग, पुरानी सब्जी मंडी और किला बाजार से अतिक्रमण हटाया। टीम ने दुकानों के आगे अतिक्रमण कर बनाई गईं स्लैब तुड़वा दीं और लोहे के जाल वेल्डिंग मशीन से कटवाए। टीम ने अतिक्रमणकारियों से जब्त किया गया सामान निगम के गोदाम में पहुंचवाया। इस दौरान 80 से अधिक दुकानदारों से 60 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन

मोहल्ला रहमखानी निवासी मनोज कौशिक ने नई सब्जी मंडी, मुख्य बाजार और रतन सिनेमा रोड पर अतिक्रमण को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद प्रशासन ने अतिक्रमण चिह्नित करने के आदेश दिए हैं। आदेश के मुताबिक प्रशासन ने बीती 12 अक्तूबर को बाजार की 20 फुट सड़क छोड़कर दोनों ओर पीली पट्टी डाली थी। सोमवार को एसडीएम अभय प्रताप सिंह, नगर आयुक्त विवेक राय, एसएनए विनोद लाल शाह, तहसीलदार यूसुफ अली, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अमरजीत सिंह, कानूनगो राम सिंह, लेखपाल दौलत सिंह, धर्मेंद्र सिंह व कुलवीर सिंह आदि पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने के लिए सड़क पर उतरे।
विज्ञापन

टीम ने निगम कार्यालय से शुरू करते हुए एमपी चौक, तहसील रोड का अतिक्रमण हटवाया। इसके बाद टीम नई सब्जी मंडी होते हुए बांसफोड़ान चौकी पहुंची। टीम ने स्लैबें तोड़ीं और लोहे के जाल उखाड़कर ट्रॉलियों में भरे। टीम ने स्व. एससी गुड़िया मार्ग, घासमंडी, पुरानी सब्जी मंडी और किला बाजार तक पूर्व में चिह्नित स्लैब और पक्का अतिक्रमण ध्वस्त किया। दुकानों के आगे लगे लोहे के जाल वेल्डिंग मशीन से कटवाए गए। इस दौरान नगर निगम की टीम ने अतिक्रमणकारियों के नकद चालान भी काटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed