फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

सड़क धंसने से बना गड्ढा हादसों को दे रहा न्योता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
सुल्तानपुर पट्टी कोसी बांध के पास टूटी हुई सड़क। संवाद - फोटो : KASHIPUR
सुल्तानपुर पट्टी। कोसी बांध पर सुल्तानपुर पट्टी से बाजपुर की ओर जाने वाला मार्ग कई जगह मिट्टी खिसकने से धंस गया। इससे करीब चार फुट चौड़ी सड़क खोखली हो गई है। क्षतिग्रस्त सड़क पर फंसने से कई बाइक सवार गड्डे में गिर रहे हैं। सड़क धंसने से गड्ढे में वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। खतरे को देखते हुए लोगों ने मिट्टी से भरे कट्टे रख कर रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाजपुर रोड पर कोसी नदी के बंधे पर सुल्तानपुर पट्टी से ग्राम रामजीवनपुर, हाथीकुंडा, रतनपुरा, मडैया बक्शी, कोसी काटा, बन्नाखेड़ा, बाजपुर को संपर्क करने वाला मार्ग सड़क धसने के कारण जगह-जगह से खोखला हो गया है। इससे हादसे होने का खतरा बना हुआ है। भारी वाहनों की आवाजाही से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। खतरे को भांपते हुए लोगों ने मिट्टी से भरे कट्टे सड़क पर लगा दिए हैं। धर्मेंद्र मौर्य ने बताया कि कोसी बांध पर सड़क काफी दूर तक टूट गई है। यह रास्ता कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सड़क टूटने से लोगों को भारी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

किसान ट्रैक्टर लेकर यहां से खेतों की तरफ आते-जाते रहते हैं। सड़क किनारे गड्ढे बन जाने से कभी भी हादसा होने का खतरा बना हुआ है। सड़क धंसने से वाहन पलटने का डर भी बना हुआ है लेकिन इस संबंध में सूचना दिए जाने के बावजूद संबंधित विभाग व अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। खनन पट्टों की निकासी का माल भी इसी रास्ते से होकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed