फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

वेतन के लिए सहकारी समिति कर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर में प्रदर्शन करते सहकारी समितियों के कर्मचारी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। दो माह का रुका हुआ वेतन न मिलने से सहकारी क्रय-विक्रय समिति के कर्मचारियों को धैर्य जवाब दे दिया है। इस संबंध में कोई पुख्ता आश्वासन नहीं मिलने पर समिति कर्मियों ने बुधवार से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। उन्होंने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सहकारी समितियों में संचालक मंडल की ओर से गैर जरूरी तौर पर कर्मियों की नियुक्तियां कर दी गई है। इससे समितियों पर कर्मचारियों के वेतन और अन्य भत्तों का बोझ तो बढ़ गया है लेकिन इसके विपरीत समितियों की आमदनी में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई। ऐसे में सहकारी समितियों के समक्ष कर्मचारियों के वेतन और अन्य खर्चों का संकट है। सहकारी समितियों के कर्मियों को दो माह से वेतन भी नहीं मिला है। 28 सितंबर को जिले भर की समितियों के कर्मचारियों ने रुद्रपुर में सहायक निबंधक कार्यालय में प्रदर्शन किया था लेकिन वहां से उन्हें कोई आश्वासन नहीं मिला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को काशीपुर ब्लॉक की चारों समितियों के कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। उन्होंने उत्तरी काशीपुर बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के परिसर में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे। वहां अरविंद गुप्ता, सचिन कुमार, हरीश जोशी, रवि शंकर, मनीष कुमार, मनोज कुमार, अनुज कुमार, सर्वेश कुमार, चंद्रपाल, अभिषेक राणा, ब्रजेश यादव, संदीप राणा, अमित कुमार, सचिन चौहान, गन्नू, सुरेश, गोवर्धन व सूरज पाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed