{"_id":"62ed51966c67cd3f5617b0d7","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4714977151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर साहिबा : कब मिलेगी पत्थरों पर चलने से मुक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर साहिबा : कब मिलेगी पत्थरों पर चलने से मुक्ति
विज्ञापन
काशीपुर के दुर्गा कॉलोनी की सड़क पर पड़े पत्थर व मिट्टी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन की अनदेखी का खामियाजा क्षेत्रवासी भुगत रहे हैं। लगभग 4-5 वर्ष पहले सड़क बनाने से पहले डाले गए पत्थरों पर आज तक एक फीट भी सड़क नहीं पड़ सकी।
गिरीताल-दुर्गा कॉलोनी रोड वर्षों से खराब थी। क्षेत्रवासियों के प्रयासों के बाद नगर निगम प्रशासन ने मार्ग को गड्डा मुक्त बनाने के लिए सड़क बनाना शुरू किया था। ठेकेदार ने लगभग 4-5 वर्ष पहले पत्थर और मिट्टी डालकर लगभग दो किलोमीटर सड़क बनाने की तैयारी की थी।
ठेकेदार ने पत्थर और मिट्टी तो डाल दी लेकिन आज तक एक फीट भी सड़क का निर्माण नहीं हो सका। गड्ढों से मुक्ति मिलने की बजाया हालात और बदतर हो गए हैं। बरसात के दौरान तो इस मार्ग पर चलना मुश्किल हो जाता है। क्षेत्र के बुजुर्गों और बच्चों को इस सड़क पर चलने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़क पर पड़े पत्थर वाहनों के पहियों से उछल कर दुकानों में घुसने से दुकानदारों का भी आए दिन नुकसान होता रहता है।
विज्ञापन
क्या बोले क्षेत्रवासी.....
- वर्षों से दुर्गा कॉलोनी से सैनिक कॉलोनी तक सड़क बहुत खराब थी। क्षेत्रवासियों की मांग पर लगभग 4-5 वर्ष पहले सड़क बनाने के लिए पत्थर-मिट्टी डाली गई लेकिन सड़क अभी तक नहीं बन सकी।
हरी सिंह प्रजापति
- सड़क पर पत्थर और मिट्टी पड़ने से इस पर चलना बड़ा मुश्किल है। छोटे बच्चे साइकिलों से स्कूल आते-जाते हैं, वह कई बार संभल नहीं पाते हैं और साइकिल समेत गिर जाते हैं।
दिनेश शर्मा
- सड़क पर बरसात के दौरान चलना बड़ा मुश्किल होता है। क्योंकि अब उम्र के मुताबिक इन पत्थरों पर चलने से डर लगता है, कहीं गिर न जाऊं। निगम आखिर यह सड़क क्यों नहीं बनवा रहा।
रईस अहमद
- यह तो दुर्भाग्य है कि वर्षों से सड़क खराब है लेकिन आज तक बन नहीं सकी। सड़क पर ठेकेदार ने जो पत्थर-मिट्टी डाल दी है वह और अधिक नुकसानदायक हो रही है।
सुखराम
---------
दुर्गा कॉलोनी-सैनिक कॉलोनी क्षेत्र नगर निगम में आता है लेकिन सड़क लोनिवि के पास है। जानकारी के मुताबिक कई महीने पहले उक्त सड़क सिंचाई विभाग के पास चली गई है। इसके चलते सड़क बनने का काम अधर में है। सड़क वाकई में बहुत खराब है लेकिन सड़क बनाने का काम लोनिवि या सिंचाई विभाग का ही है।
ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम काशीपुर