{"_id":"6223bab3e9de1c25e51c2a45","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld45558193","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज यूनियन के 35 सदस्यों का इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज यूनियन के 35 सदस्यों का इस्तीफा
विज्ञापन
काशीपुर रोडवेज परिसर में बैठक के बाद मौजूद पदाधिकारी व सदस्य।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशीपुर। उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन और उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठनों के 35 सदस्यों ने अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने संगठनों पर पदाधिकारी व सदस्यों को विश्वास में लिए बिना निर्णय लेने का आरोप लगाया है। सभी अब उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की सदस्यता लेंगे।
शनिवार को उत्तराखंड रोडवेज इंपलाइज यूनियन और उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक रोडवेज परिसर में हुई। बैठक के दौरान संगठनों की कार्यप्रणाली पर चर्चा की गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अब तक वह जिन संगठनों में हैं, वहां उनकी भावनाओं का उचित ख्याल नहीं रखा जा रहा है। पदाधिकारी और सदस्यों से राय लिए बिना ही फैसले लिए जा रहे हैं और बाद में उन फैसलों को उन पर थोप दिया जाता है। बताया जा रहा है कि इस दौरान लगभग 35 पदाधिकारी और सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।
उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वर्तमान में संगठन के संयोजक कैलाश पांडे ने बताया कि उनका संगठन कई अहम फैसले यूनियन के पदाधिकारियों से बिना किसी प्रकार की चर्चा के ले रहा था। इसके चलते शाखा कार्यालय के सदस्यों व उन्होंने त्यागपत्र दे दिया है। अब सभी सदस्य उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन की सदस्यता लेंगे और कार्यालय भी अब इसी यूनियन का रहेगा। उन्होंने कहा कि उत्तरांचल कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी और सदस्यों के संज्ञान में लाकर फैसले लेने में विश्वास रखती है। इसलिए सभी इसकी सदस्यता ले रहे हैं। दोनों यूनियनों में शेष बचे लोग भी सदस्यता छोड़ेंगे और उत्तरांचल कर्मचारी का हिस्सा बनेंगे।