फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

थाली बजाकर किया नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
सुल्तानपुर पट्टी में प्रदर्शन करते व्यापारी। - फोटो : KASHIPUR
व्यापारियों ने बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ थाली बजाकर प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने नगर पंचायत के अधिकारियों पर उनके साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

मोहम्मद अकरम ने उच्च न्यायालय में तालाब की भूमि पर नगर पंचायत की ओर से बनाई गई दुकानों को हटाने के लिए याचिका दायर की थी। इस पर उच्च न्यायालय ने अधिकारियों को तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ ने मुनादी कर तालाब की भूमि पर बनी दुकानों को जल्द ही खाली करने के आदेश जारी किए। नगर पंचायत की ओर से बनाए गए कांपलेक्स पर बुधवार को व्यापारी इकट्ठा हुए और व्यापारियों ने थाली बजाकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि नगर पंचायत प्रशासन की ओर से तालाब की भूमि पर सार्वजनिक बोली लगाकर व्यापारियों को दुकानें आवंटित कराई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद से व्यापारी नगर पंचायत को प्रतिमाह दुकानों का मासिक किराया दे रहे हैं। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापारियों के साथ धोखाधड़ी की है। व्यापारी शिव कुमार गुप्ता ने कहा कि नगर पंचायत ने व्यापारियों को नगर पंचायत की भूमि बताकर तालाब भूमि पर दुकानें आवंटित कराईं। व्यापारी अंकुर अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत ने व्यापारियों के साथ खिलवाड़ किया है। मौके पर व्यापारी अजय गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, अंकुर अग्रवाल, अजय सक्सेना, विपिन अग्रवाल, पंकज शर्मा, राकेश दिवाकर, सचिन गुप्ता, रोहित अग्रवाल, देवेंद्र सैनी, अरविंद, दुष्यंत मौर्य, सोनू आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed