{"_id":"5f7229a88ebc3e9bee59301c","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld3985890101","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल बाद भी खिलाड़ियों को नहीं मिल सका बहुद्देशीय भवन का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल बाद भी खिलाड़ियों को नहीं मिल सका बहुद्देशीय भवन का लाभ
विज्ञापन
स्टेडियम गेट के पास चार मंजिला इमारत का निर्माण करते कर्मचारी। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनडोर खेलों की सुविधा देने के लिए छह करोड़ से अधिक की लागत से तैयार बहुउद्देश्यीय भवन का लाभ तीन साल बाद भी काशीपुर के खिलाड़ियों को नहीं मिल पाया। स्टेडियम में भवन का निर्माण कराया गया है जिसे खेल विभाग के सुपुर्द किया जाना था लेकिन तीन साल बाद भी खेल विभाग को भवन नहीं दिया गया है।
स्टेडियम में सत्र 2015-16 में 6 करोड़ 27 लाख की लागत से वॉलीबाल, बास्केटबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, टेबल-टेनिस आदिखेलों के लिए बहुउद्देश्यीय भवन निर्माण का जिम्मा यूपी की एक निर्माण कंपनी को सौंपा गया था। कंपनी को 2017 में भवन निर्माण पूरा कर विभाग को सौंपना था। 2020 समाप्त होने को हैं लेकिन अभी तक विभाग को नहीं सौंपा जा सका है।
उक्त भवन में वेटलिफ्टिंग के लिए नया जिम भी लगना था लेकिन खिलाड़ी आज भी टूटे फूटे सामान से ही जिम में अभ्यास करने को मजबूर हैं। तीन साल से विभागीय अधिकारी निरीक्षण तक ही सीमित है। दिलचस्प बात यह है कि विभाग को तैयार बहुउद्देशीय भवन मिला नहीं और विभाग ने दूसरा भवन बनाने के लिए चार करोड़ रुपये का बजट मंजूर करा लिया। बजट खपाने के लिए दशकों पूर्व बने पवेलियन को तोड़कर वहां पर चार मंजिली इमारत बननी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
बहुउद्देशीय भवन बनने के बाद निरीक्षण में कई खामियां मिली। जिनका सुधार करने के लिए निर्माण कंपनी को कहा गया है। इसकी देखरेख के लिए समिति भी बनाई गई है, जिसके अध्यक्ष एसडीएम है। 30 सितंबर को समिति भवन का फिर से निरीक्षण करेगी।
- रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ाधिकारी, ऊधमसिंह नगर

काशीपुर र्स्पोट्स स्टेडियम में बने बहुउद्देशीय भवन के पास उगीं झाड़ियां। संवाद- फोटो : KASHIPUR