{"_id":"68decac9fa1174f08403397a","slug":"chirag-mandeep-manoj-to-play-para-badminton-championships-in-australia-and-indonesia-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-133010-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: चिराग, मनदीप, मनोज ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में खेलेंगे पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: चिराग, मनदीप, मनोज ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में खेलेंगे पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप
Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 03 Oct 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चिराग, मनोज व मनदीप कौर। स्रोत : खिलाड़ी
काशीपुर। ऑस्ट्रेलिया और इंडोनेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी चिराग बरेठा, मनोज सरकार और मनदीप कौर प्रतिभाग करेंगे। इसके लिए वह लखनऊ में खूब पसीना बहा रहे हैं।
21 से 25 अक्तूबर तक इंडोनेशिया में अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें आरकेपुरम मानपुर रोड निवासी चिराग बरेठा और रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार प्रतिभाग करेंगे। 28 अक्तूबर से 2 नवंबर तक आस्ट्रेलिया में चैंपियनशिप होगी। इसमें अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी काशीपुर के चिराग बरेठा, बाजपुर की मनदीप कौर और रुद्रपुर के मनोज सरकार हिस्सा लेंगे।
लखनऊ में कोच द्रोणाचार्य अवार्डी गौरव खन्ना से सभी प्रशिक्षण ले रहे हैं। चिराग ने बताया कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण समेत कई पदक हासिल कर चुके हैं। पिता के सेवानिवृत्त होने से घर चलाने में काफी परेशानी हो रही थी। केंद्र सरकार से नौकरी मिलने पर राहत मिली है।