फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chirag and Mandeep won four medals including silver in Dubai

Udham Singh Nagar News: दुबई में चिराग और मंदीप ने रजत समेत जीते चार पदक

Tue, 13 May 2025 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 13 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Chirag and Mandeep won four medals including silver in Dubai
दुबई में पदक के साथ चिराग और मंदीप।
काशीपुर। दुबई में आयोजित अंतरराष्ट्रीय पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप में काशीपुर के चिराग बरेठा और बाजपुर की मंदीप कौर ने रजत समेत चार पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन

6-11 मई तक 6वीं फाजा दुबई पैरा बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन कर काशीपुर के चिराग ने मिक्स डबल्स में बाजपुर की पार्टनर मंदीप कौर के साथ खेलकर रजत, मेन्स डबल्स में दिल्ली के जतिन आजाद के साथ खेलकर कांस्य पदक जीता। वहीं बाजपुर की मंदीप कौर ने मिक्स डबल्स में पार्टनर चिराग के साथ रजत और महिला सिंगल्स में कांस्य पदक हासिल किया है। चिराग ने बताया कि अब दोनों दुबई से बहरीन पहुंच गए हैं। यहां 13 से 18 मई तक बहरीन में पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन होगा। इसमें बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक पाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। बताया कि दोनों खिलाड़ी लखनऊ में द्रोणाचार्य अवाॅर्डी कोच गौरव खन्ना से प्रशिक्षण लेते हैं। देश-विदेशों में स्वर्ण समेत कई पदक प्राप्त करके देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed