फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children will help traffic police in Udhamsingh Nagar

ऊधमसिंह नगर में बच्चों के हाथ ट्रैफिक की कमान

Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM IST
चंदन बंगारी/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर
चंदन बंगारी/अमर उजाला/ ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 17 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
Children will help traffic police in Udhamsingh Nagar
केवल खुराना - फोटो : AmarUjala

प्रदेश में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात निदेशालय स्कूली बच्चों की मदद लेने जा रहा है। पहले चरण में चार जिलों में सौ-सौ स्कूली बच्चों की जूनियर ट्रैफिक फोर्स तैयार की जाएगी। बच्चों को हर हफ्ते दो-दो घंटे का प्रशिक्षण देने के साथ ही फोर्स की टी-शर्ट और कैप भी दी जाएगी। एक महीने तक प्रशिक्षण पूरा होने के बाद फोर्स को ट्रैफिक पुलिस के साथ 15 अक्तूबर तक मुख्य चौराहों पर उतारने की योजना है। यातायात निदेशालय के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को डीजीपी से मंजूरी भी मिल गई है। 

विज्ञापन


दरअसल प्रदेश की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए नए-नए प्रयोग कर रहा यातायात निदेशालय अब स्कूली बच्चों को अपने साथ जोड़ने की पहल करने जा रहा है। सबसे अधिक ट्रैफिक वाले चार मैदानी जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में स्कूली बच्चों की जूनियर ट्रैफिक फोर्स तैयार की जा रही है। फोर्स में शामिल बच्चों को ट्रैफिक कंट्रोल करने के गुर के साथ ही पुलिस की ड्रिल भी सिखाई जाएगी। हर जिले में पांच-छह बड़े स्कूलों से 15-15 बच्चे शामिल किए जाएंगे। इन बच्चों को एक महीने तक प्रत्येक सप्ताह दो-दो घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद बच्चों को फोर्स की टी-शर्ट, कैप के साथ ट्रैफिक पुलिस के साथ शहर के प्रमुख चौराहों पर सिलसिलेवार के हिसाब से उतारा जाएगा। ये बच्चे हफ्ते में दो बार पुलिस के साथ ट्रैफिक कंट्रोल में सहयोग करेंगे। 
विज्ञापन


हाईस्कूल से इंटर तक के बच्चों को किया जाएगा शामिल 
रुद्रपुर। जूनियर ट्रैफिक फोर्स में हाईस्कूल से लेकर इंटरमीडिएट के बच्चों को शामिल किया जाएगा। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि हर जिले में बड़े स्कूलों से बात कर बच्चों को चयनित किया जाएगा। स्कूलों से बात कर हर हफ्ते बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। पुलिस का सहयोग करने वाले बच्चों को गृह परीक्षाओं में बोनस अंक भी मिलेगा। फिलहाल जिले के मुख्य शहरों में फोर्स को उतारी जाएगी। ऊधमसिंह नगर में रुद्रपुर से शुरुआत की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों को सेलेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू 
रुद्रपुर। यातायात निदेशक केवल खुराना ने बताया कि चारों जिलों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए बच्चों को सेलेक्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रक्रिया 15 सितंबर तक चलेगी। चारों में से जिस भी जिले में सबसे पहले जूनियर ट्रैफिक फोर्स सड़क पर उतरेगी, वहां वह खुद भी पहुंचेंगे।  


चार जिलों में जूनियर ट्रैफिक फोर्स के लिए डीजीपी से बृहस्पतिवार को अनुमति के साथ ही बजट भी मंजूर हो गया है। जूनियर ट्रैफिक फोर्स का मकसद यही है कि बच्चे ट्रैफिक नियमों का पालन करना सीखेंगे और दूसरों को भी सिखाएंगे। इसमें बच्चों में अनुशासन भी आएगा। बच्चों को फिजिकल फिट रखने के लिए पीटी के अलावा पुलिस की मॉक ड्रिल भी कराई जाएगी। 15 सितंबर तक चारों जिलों में बच्चों को चिह्नित करने के बाद प्रशिक्षण दिया जाएगा। 15 अक्तूबर से फोर्स सड़क में पुलिस के साथ उतार दी जाएगी। 
- केवल खुराना, यातायात निदेशक। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed