फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children at school, much to register

स्कूल में बच्चे कम, रजिस्टर में ज्यादा

Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज। Updated Sat, 28 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम चंद्र सिंह इमलाल ने राजकीय प्राथमिक स्कूल गोठा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इससे स्कूल के टीचरों में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका की जांच की। जिसमें 219 बच्चे पंजीकृत मिले। इसके अलावा 166 बच्चों की उपस्थिति दर्ज पाई। जबकि, भौतिक सत्यापन करने पर एसडीएम को स्कूल में 104 बच्चे ही मिले। एसडीएम ने उपस्थिति पंजिका और बच्चों की हाजिरी के अंतर मिलने पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान शौचालय पूरी तरह जर्जर मिलने पर एसडीएम ने प्रधानाध्यापक से शौचालय निर्माण का प्रस्ताव बनाकर स्वजल परियोजना को भेजने को कहा।

विज्ञापन

शिक्षा विभाग को विद्यालय भवन की दूसरी मंजिल पर जाने वाली सीढ़ी की रेलिंग बनवाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व एसडीएम ने गोठा गांव में कैंप लगाकर समस्याएं सुनीं। यहां गोठा से विरेंद्रनगर गांव तक टूटी सड़क के निर्माण की मांग उठी। इसके अलावा राशन कार्ड, बिजली और पानी की समस्याओं से भी ग्रामीणों ने एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम ने ग्रामीणों को समस्याओं के शीघ्र निदान का भरोसा दिलाया। वहां प्रधान बलराम यादव, कमलावती आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed