फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   children are the future of the country

बच्चे देश का भविष्य हैं वैक्सीनेशन अवश्य कराए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
children are the future of the country
देवी सिंह यादव, पूर्व प्रधान, ग्राम बाबरखेड़ा। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। केंद्र सरकार ने कोरोना संक्रमण की संभावित चौथी लहर के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 5-12 आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण की घोषणा कर दी है। वहीं अब बच्चों के वैक्सीनेशन को लेकर तमाम जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर टीकाकरण के लाभ बता रहे हैं। देश में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 5 से 12 आयु वर्ग के बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर दवा नियामक ने अनुमति दे दी है।
विज्ञापन

अभी तक 12-14 आयु वर्ग के अलावा 15प्लस, 18प्लस, 45प्लस, 60प्लस के अलावा 60प्लस को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। हालांकि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर खत्म हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों पर होने का अंदेशा जता रहा था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब जिस गति से देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में संक्रमण की चौथी लहर के कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी संक्रमण की चौथी लहर को देखते हुए सक्रिय हो गए हैं और अपने स्तर से लोगों को कोविड गाइड का पालन कराने व वैक्सीनेशन के लिए आमजन को प्रेरित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहना है जनप्रतिनिधियों का
- सरकार देश के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक को संक्रमण से सुरक्षित रखने को प्रयासरत है और टीकाकरण कराया जा रहा है। मैं क्षेत्रवासियों से आह्वान करती हूं कि वह 5-12 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चे सुरक्षित रहेंगे तो देश सुरक्षित रहेगा।
- ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम काशीपुर
- मैं अपने सभी क्षेत्रवासियों से अपील करती हूं कि वह कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने बच्चों के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए वैक्सीनेशन अवश्य कराएं। टीकाकरण को लेकर किसी तरह से संदेह न करें।
- सरोज ठाकुर, अध्यक्ष महिला एवं बाल सहायता समिति
- हमारा क्लब 5-12 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण कराने में स्वास्थ्य विभाग का पूरा सहयोग करेगा। पूर्व में भी क्लब द्वारा कैंप लगवाकर टीकाकरण कराया गया है। अब बच्चों के भविष्य का सवाल है क्लब पूरी तरह से तैयार है।
-अरुण शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान विकास क्लब
- अब कोरोना संक्रमण से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए सरकार का कदम सराहनीय है। सभी माता-पिता से अपील की है कि वे अपने 5-12 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं, क्योंकि बच्चे देश का भविष्य हैं।
-अनिल चौहान, पार्षद, वार्ड नंबर 38 आदर्श नगर
- जब से कोरोना संक्रमण बचाव के लिए टीकाकरण कैंप लगाए जा रहे हैं हम लोग पूरा सहयोग कर रहे हैं। मैं सभी ग्रामवासियों से अपील करता हूं कि किसी के बहकावे में न आएं और अपने बच्चों का स्वास्थ्य सुरक्षित करने के लिए वैक्सीनेशन जरूर कराएं।
-देवी सिंह यादव, पूर्व प्रधान, ग्राम बाबरखेड़ा।
----
12 वर्ष उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण में फंस रहा आदेश का पेच
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले में शनिवार को भी 12 वर्ष उम्र तक के बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 12 वर्ष उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण के लिए अभी तक कोई लिखित आदेश उन्हें नहीं मिला है। टीकाकरण के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
जिले में बच्चों के टीकाकरण की गति धीमी है। बच्चों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए 12 से 14 वर्ष और 14 से 17 वर्ष उम्र के बच्चों के टीकाकरण अभियान को शुरू हुए एक माह से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अभी तक 12 से 14 वर्ष के बच्चों के टीकाकरण का 42 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है। इस आयु वर्ग के टीकाकरण के लिए चिन्हित 70 हजार 974 बच्चों में से शनिवार तक 30 हजार 90 बच्चों को वैक्सीन लग सकी है, जबकि 14 से 17 वर्ष उम्र के चिन्हित एक लाख 13 हजार 712 बच्चों में से 80 हजार 534 बच्चों को वैक्सीन लगी है, जो कि लक्ष्य का 70 प्रतिशत है।

इस संबंध में कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. तपन शर्मा कहते हैं कि 12 वर्ष उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण को लेकर आदेश की प्रति नहीं मिली है जिस कारण टीकाकरण अभियान शुरू नहीं किया गया है। सीएमओ डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी ने कहा कि टीकाकरण आदेश मिलते ही जिलेभर में टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया जाएगा। तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।

अनिल चौहान, पार्षद, वार्ड नंबर 38 आदर्श नगर।

अनिल चौहान, पार्षद, वार्ड नंबर 38 आदर्श नगर।- फोटो : KASHIPUR

अरुण शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान विकास क्लब।

अरुण शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, किसान विकास क्लब।- फोटो : KASHIPUR

सरोज ठाकुर, अध्यक्ष महिला एवं बाल सहायता समिति।

सरोज ठाकुर, अध्यक्ष महिला एवं बाल सहायता समिति।- फोटो : KASHIPUR

ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम काशीपुर।  संवाद

ऊषा चौधरी, मेयर, नगर निगम काशीपुर। संवाद- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed