फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Child dies after being hit by school bus in khatima

Accident: स्कूल बस के टायर के नीचे आने से बच्चे की मौत, मां के साथ पीछे गया था बेटा; मचा कोहराम, आरोपी फरार

Wed, 15 Jan 2025 05:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा/ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, खटीमा/ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 15 Jan 2025 05:40 PM IST
सार

खटीमा के उमरुकला गांव में निजी स्कूल बस की चपेट में आने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Child dies after being hit by school bus in khatima
सड़क हादसे में बच्चे की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खटीमा नगर के उमरुकला गांव में निजी स्कूल बस के टायर के नीचे आने से डेढ़ वर्षीय बालक की मौत हो गई। बड़े बेटे को स्कूल बस से लेने लिए वह मां के साथ पीछे गया था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आरोपी चालक बस को छोड़कर भाग गया।

विज्ञापन

उमरुकला, बिचई निवासी बबीता मेहता बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे अपने घर के गेट के सामने बड़े पुत्र मानिक के स्कूल से लौटने का इंतजार कर रही थी। तभी महिला के पीछे-पीछे उसका छोटा पुत्र डेढ़ वर्षीय तेजस भी आ गया। इसका महिला को पता नहीं चला। इस दौरान स्कूल बस से बड़े पुत्र मानिक को लेकर महिला घर के गेट की तरफ जाने लगी। तभी अचानक तेजस स्कूल बस के टायर के नीचे आ गया।

विज्ञापन

बच्चे को अफरातफरी के बीच परिजन उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने बताया कि तेजस के पिता हरियाणा के गुरुग्राम में नौकरी करते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। बच्चे की मौत से मां बबीता और दादा होशियार सिंह मेहता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनका परिवार मूल रूप से पिथौरागढ़ के डीडीहाट का रहने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल मनोहर सिंह दसौनी ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया है। अभी परिजनों की ओर से घटना की तहरीर नहीं मिली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed