फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister Pushkar Singh dhami offered prayers at Vankhandi temple khatima

सीएम ने वनखंडी मंदिर में पूजा की: कहा- मानसखंड योजना से जोड़े जा रहे कुमाऊं के मंदिर, धार्मिक पर्यटन बढ़ेगा

Wed, 26 Feb 2025 01:57 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 26 Feb 2025 01:57 PM IST
सार

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा स्थित प्रसिद्ध वनखंडी मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

विज्ञापन
Chief Minister Pushkar Singh dhami offered prayers at Vankhandi temple khatima
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चकरपुर स्थित वनखंडी महादेव मंदिर में बुधवार से 12 दिनी महाशिवरात्रि मेला शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। उन्होंने पत्नी गीता धामी के साथ मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेले एक दूसरे को जोड़ने का काम करते हैं। उन्हें कई वर्षों से महाशिवरात्रि के इस मेले में आने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में मंदिरों का कायाकल्प हुआ है।

विज्ञापन


अब केदारनाथ धाम में 20 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। मानसखंड योजना के अंतर्गत कुमाऊं के सभी मंदिरों को जोड़ा जा रहा है, जिससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वनखंडी मंदिर को सुंदर डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाएगा। कहा कि पूर्णागिरी मंदिर में रोपवे, शारदा रिवर फ्रंट बनाया जा रहा है। खटीमा बस अड्डे को 200 करोड़ रुपये की धनराशि से आईएसबीटी बनाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed