फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cheque bounce issue raised by CM

बाउंस हो रहे आपदा पीड़ितों के चेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Cheque bounce issue raised by CM
रुद्रपुर में आपदा प्रभावितों से वार्ता करते पूर्व सीएम हरीश रावत। - फोटो : RUDRAPUR
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बृहस्पतिवार शाम आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए लोगों का हाल जाना। साथ ही आपदा सहायता धनराशि से वंचित लोगों की मदद के लिए अधिकारियों से वार्ता भी की। रावत ने मुआवजे को ऊंट के मुंह में जीरा बताया।
विज्ञापन

रुद्रपुर के वार्ड नंबर चार स्थित आजाद नगर और वार्ड नंबर पांच स्थित मुखर्जी नगर पहुंचकर रावत ने आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने कहा कि अधिकारी आपदा प्रभावितों का सही आंकड़ा नहीं बता रहे हैं।
विज्ञापन

इसके बाद रावत ने डीएम, एसडीएम और आपदा प्रबंधन अधिकारी से मौके पर ही फोन पर वार्ता की। उन्होंने कहा कि आपदा पीड़ितों के नुकसान का दोबारा सर्वे कर उन्हें अधिक से अधिक मुआवजा दिया जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई लोगों को मिले चेक बाउंस हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पांडे, हरभजन सिंह, प्रयाग भट्ट, खजान पांडे, रईस अहमद, परिमल राय, पार्षद प्रीति साना, दिलीप अधिकारी, विनोद कोरंगा, सुशील मंडल, नव कुमार साना आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed