Uttarakhand: आर्मी डिपो में नौकरी का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
आर्मी डिपो में सईस पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक सैन्य कर्मी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
काशीपुर में आर्मी डिपो में सईस पद पर नौकरी लगवाने का झांसा देकर 2.95 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक सैन्य कर्मी के खिलाफ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
पांडेय कॉलोनी, गोपीपुरा निवासी सुनील कुमार ने राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अलावा कई उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था। कहा कि हरकेश मीना कमांडेंट रिमाउंट ट्रेनिंग स्कूल एवं डिपो, हेमपुर में स्टेबल सफाईवाला के पद पर तैनात है। उसने वर्ष 2024 में डिपो में सरकारी नौकरी दिलाने का वादा कर कुल 2.95 लाख रुपये ले लिए। इसमें से 90 हजार रुपये की राशि उन्होंने ऑनलाइन भेजी थी जबकि दो लाख रुपये की रकम नकद दी थी।
शिकायतकर्ता का कहना है कि बार-बार कहने के बाद भी डिपो में सईस पद पर उनकी नियुक्ति नहीं हो सकी। रुपये वापस मांगने पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। सुनील ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले प्रतापपुर पुलिस चौकी में शिकायत दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद प्रार्थना पत्र भेजकर इस मामले में उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की मांग की। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी हरकेश मीना के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।