फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chchath Pujan In Us nagar

नहाए खाए के साथ शुरू हुआ छठ पर्व

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Chchath Pujan In Us nagar
नानकमत्ता में छठ घाट की सफाई का निरीक्षण करते नगर पंचायत अधिकारी अभिनव कुमार तथा पूर्वांचल संस्? - फोटो : SITARGANJ
रुद्रपुर। पूर्वांचल समाज का प्रमुख पर्व छठ पूजा की शुरुआत नहाए खाए से हो गई है। लोग मंगलवार को खरना में व्रत रखकर रात में गुड़ की खीर बनाकर खाएंगे। वहीं 10 नवंबर को संध्याकाल में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 11 नवंबर की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। सोमवार को छठ घाटों पर लोग वेदियां बनाते नजर आए।
विज्ञापन

ज्योतिषचार्यों के अनुसार कार्तिक शुक्ल पक्ष में सूर्य देव की विशेष उपासना की जाती है। वैज्ञानिक रूप से देखा जाए तो सूर्य की उपासना से पूर्वांचल समाज के लोग अपनी ऊर्जा और स्वास्थ्य का बेहतर स्तर बनाए रखते हैं। सोमवार से नहाए खाए की शुरुआत होने के साथ चार दिनों तक छठ पर्व चलता है।
विज्ञापन

पूर्वांचल समाज समिति के सदस्यों ने बताया कि इन दिनों पूर्वांचल समाज के लोग दांत मांजने के लिए ब्रश का उपयोग भी नहीं करते हैं। आम या नीम की टहनी का प्रयोग कर दांत मांजे जाते हैं। दूसरे दिन खरना में व्रत रखकर शाम को गुड़ की खीर या गन्ने के रस की खीर बनाई जाती है। बिना लहसुन प्याज की सब्जी बनाकर खाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रपुर में कल्याणी नदी स्थित धोबी घाट, लेक पैराडाइज, तीन पानी डाम, ग्राम गंगापुर स्थित शिव मंदिर, अटरिया मंदिर, कौशल्या इंकलेव, आवास विकास, माडल कालोनी, रामेश्वरपुर, कीरतपुर, भगवानपुर में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। पूर्वांचल समाज समिति सदस्य दुर्गेश मौर्या ने बताया कि सोमवार को नहाए खाए, मंगलवार को खरना, बुधवार को शाम को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा व बृहस्पतिवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
नानकमत्ता में छठ घाटों को दिया आकर्षक रूप
नानकमत्ता। सोमवार को नहाए खाए के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई। छठ घाट की साफ सफाई करा कर रंगाई पुताई कराई गई है। पूर्वांचल संस्कृति सेवा समिति के संरक्षक राजेंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दिन महिलाएं पूरा दिन निराजली व्रत रखकर शाम को जो धान का चावल, चने की दाल तथा लौकी का सेवन कर व्रत खोलेंगी। मंगलवार को घरों में ही रहकर खरना व्रत रखेंगी। शाम को गुड़तथा चावल की खीर खाएंगी।
मंगलवार की रात से ही व्रती महिलाओं का 48 घंटे का निराजली व्रत शुरू होगा। बुधवार की शाम डूबते हुए सूर्य तथा बृहस्पतिवार कि सुबह उगते हुए सूर्य को पानी में खड़े होकर अर्घ्य देकर व्रत का समापन होगा। समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि महापर्व को लेकर समिति की ओर से नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के सहयोग से छठ घाट की साफ सफाई करा कर रंगाई पुताई कराई जा रही है।
पूरे छठ घाट को विद्युत झालरों से सजाया जाएगा। वहां नगर पंचायत अधिकारी अभिनव कुमार, ओमप्रकाश चौरसिया, संजय सुमन मिश्रा, केश्वर चौरसिया, सफाई नायक सूरज कुमार, ओंमकार, प्रदीप, सन्नी, अर्जुन, सोनू बाल्मीकि, चंद्रपाल, धर्मेंद्र आदि थे।
छठ पूजा में सीएम के पहुंचने की उम्मीद, तैयारियां जोरों पर
खटीमा। पूर्वांचल सेवा समिति की ओर से10 नवंबर को होने वाले छठ पूजन कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूजा स्थल पर प्रकाश व्यवस्था, पूजा संबंधी समस्त व्यवस्थाएं पूर्ण की जा रहीं हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने की जानकारी पर छठ पूजा कार्यक्रम को और भव्य बनाने का प्रयास हो रहा है।
कार्यक्रम संपन्न कराने के लिए मंच निर्माण को लेकर पूर्वांचल सेवा समिति के पदाधिकारी एवं प्रशासनिक अधिकारी सक्रिय हैं। इस बार छठ पूजा स्थल के समीप बनने वाला मंच भी स्टेशन के दूसरे मार्ग पर किया जा रहा है। यहां होने वाले रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों एवं आम जनता के बैठने के लिए पर्याप्त मैदान की व्यवस्था भी है।

वहां एसडीएम निर्मला बिष्ट, ईई एमसी पलडिया, स्टेशन अधीक्षक केडी कापड़ी, एसएसआई देवेंद्र गौरव, कैलाश मनराल, मनोज कुमार दास, समिति अध्यक्ष सुनील रैदानी, नरेंद्र सिंह, विश्वनाथ यादव, आरए सिंह, जितेंद्र सिंह, अंकित यादव, कमला सिंह, बृजेश प्रजापति, विनोद सिंह, अजय सिंह, नरेश यादव, ज्ञान प्रकाश कुशवाहा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed