{"_id":"57e2db174f1c1b8341a84416","slug":"charge-played-a-big-responsibility-as","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभारी के तौर पर निभाई बड़ी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभारी के तौर पर निभाई बड़ी जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Thu, 22 Sep 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊधमसिंह नगर जिले में डीएम का चार्ज पौने चार माह तक संभालने वाले प्रभारी डीएम डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जहां जिले के विकास के लिए संचालित योजनाओं को गति दी वहीं स्वच्छ भारत अभियान के तहत मिशन स्वाभिमान में ऊधमसिंह नगर जिला देश के पटल पर भी आया।
अपने पौने चार माह के कार्यकाल में उन्हें ओडीएफ में बेहतर काम करने के लिए दिल्ली में सम्मान भी मिला। इससे भी खास बात यह रही कि राजनीति का गढ़ माने जाने वाले जिले में डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव विवादों से भी बचे रहे। अपनी कार्यशैली से उन्होंने न तो जनप्रतिनिधियों को निराश किया और नहीं किसी भी विवाद में अपनी कलम को फंसने दिया। वहीं जिले में अफसरों को समय से ड्यूटी पर आने की भी आदत अपने छापामार अभियान से डलवाई।
3 जून को डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने प्रभारी डीएम के तौर पर कार्यभार संभाला। अपने कलक्ट्रेट स्टाफ के प्रति भी श्रीवास्तव का खासा लगाव रहा है। जहां स्टाफ को बैठने के लिए बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई गईं। लंबे समय से अंधेरे में रह रहे कलक्ट्रेट कालोनी को भी उन्होंने रोशन कर दिया। यहां पर पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण स्टाफ के कर्मचारियों और उनके परिवार के लोगों को होने वाली परेशानी को देखते हुए उन्होंने इसका बजट तैयार किया, जिसे शासन से भी मंजूरी मिली।
विज्ञापन
मिशन पोषण आरोहण में भी डीएम श्रीवास्तव ने मोबाइल एप लांच के साथ ही किसानों के लिए कलेंडर भी जारी किया। अमर उजाला के अभियान में भी प्रभारी डीएम ने गंभीरता दिखाई और शहर के बीच से बहने वाली कल्याणी नदी, जो कई वर्षों से गंदगी से पटी रही उसकी सफाई के लिए भी बजट मंजूर कराया।
ऊधमसिंह नगर के पूर्व डीएम स्व. अक्षत गुप्ता के सपनों को भी प्रभारी डीएम आशीष श्रीवास्तव ने पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति जोड़ने की कवायद जो अक्षत गुप्ता ने शुरू की थी उसे डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बनाए रखा। कूड़ा बीनने वाले बच्चों को स्कूल तक का रास्ता दिखाना और उनकी पढ़ाई का खर्चा उठाने में भी वह पीछे नहीं हटे। जिला अस्पताल में इंदिरा अम्मा कैंटीन का शुभारंभ करने के साथ ही दो दिन पहले जिला अस्पताल में मरीजों के तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का भी शुभारंभ किया।
वर्ष 2006 बैच के आईएएस चंद्रेश यादव बृहस्पतिवार को ऊधमसिंह नगर डीएम का चार्ज लेंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार नए डीएम चंद्रेश यादव शुक्रवार को 12 बजे तक अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां कर ली हैं। ट्रेजरी आफिस में कार्यभार ग्रहण करने के बाद डीएम सीधे कलक्ट्रेट अपने आफिस में पहुंचेंगे। इसके बाद वह जिले के सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर शिष्टाचार भेंट भी करेंगे। बता दें कि चंद्रेश यादव इससे पहले देहरादून के भी डीएम रह चुके हैं।
। करीब पौने चार महीने से ऊधमसिंह नगर में डीएम कोर्ट नहीं लगी, जिससे सैकड़ों मजिस्ट्रेटी कार्य लंबित हैं। दिवंगत डीएम अक्षत गुप्ता के बाद से यहां पर प्रभारी के तौर पर डीएम का कार्यभार तो सीडीओ डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव को सौंपा गया, लेकिन उन्हें मजिस्ट्रेटी पावर नहीं होने से वह डीएम कोर्ट नहीं लगा पाए। अब नए डीएम चंद्रेश यादव के कार्यभार ग्रहण होने के बाद से डीएम कोर्ट में मजिस्ट्रेटी कार्यों का निस्तारण हो सकेगा।