फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaotic Annual general meeting

जिला सहकारी बैंक की एजीएम में हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Chaotic Annual general meeting
एजीएम के दौरान मौजूद प्रतिनिधि व समिति सदस्य। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिला सहकारी बैंक की रविवार को हुई 11वीं वार्षिक सामान्य बैठक के दौरान अधिकारियों और प्रतिनिधियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप के दौरान नोकझोंक और झड़प हो गई। हंगामा करते हुए कुछ प्रतिनिधि मंच तक पहुंच गए। जिला सहायक निबंधक हरीश खंडूड़ी के साथ अभद्रता और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया गया। बाद में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष दान सिंह रावत के काफी समझाने पर प्रतिनिधि शांत हुए।
विज्ञापन

रुद्रपुर के एक होटल में सुबह करीब 11 बजे से वार्षिक सामान्य बैठक शुरू हुई। कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने अध्यक्षीय भाषण में प्रगति का खाका प्रस्तुत किया। देहरादून से पहुंचे विशिष्ट अतिथि सहकारी समितियां उत्तराखंड बीएम मिश्रा ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान कल्याण योजना के तहत किसानों को ऋण उपलब्ध कराने में बैंक का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

इसके बाद बैंक महाप्रबंधक रामअवध ने एजेंडे पर चर्चा शुरू की। तभी कुछ प्रतिनिधियों ने उन पर बगैर ध्वनि मत के बजाय सिर्फ एक प्रतिनिधि की स्वीकृति पर प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगाया। बैंक प्रबंधक के इस आरोप को गलत बताने पर प्रतिनिधियों ने हंगामा शुरू कर दिया। तभी दूसरे प्रतिनिधियों ने जिला सहायक निबंधक खंडूड़ी के तबादले की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधि रूप में पहुंचे कांग्रेस नेता नारायण बिष्ट ने उन पर हल्दी स्थित मल्टीपरपज सोसाइटी की गड़बड़ियों एवं आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही अमीनों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने का आरोप लगाया। खंडूड़ी ने माइक से अपना पक्ष रखते हुए हंगामा कर रहे प्रतिनिधियों को जवाब देते हुए कहा कि सोसाइटी की तालों की चाबी विभाग के पास है, ऐसे में आरोप बेबुनियाद है।
आरोप-प्रत्यारोप लंबा खिंचने पर खडूड़ी ने कहा कि यह बैंक की वार्षिक बैठक है न कि मल्टीपरपज सोसाइटी की। इस पर प्रतिनिधि भड़क उठे और खंडूड़ी के साथ कहासुनी और अभद्रता करते हुए मंच तक पहुंच गए। वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिनिधि को रोका तो वह धरने पर बैठ गए।
बाद में उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रावत की ओर मामले की जांच का आश्वासन देने पर प्रतिनिधि शांत हुए। वहां उप महाप्रबंधक हरी सिंह यादव, ठाकुर जगदीश सिंह, मंदीप कौर, सुभाष बेहड़, अमित नारंग, जय सिंह गौतम, गोपाल बोरा, एडीसीओ एमएल वर्मा, भीम ठुकराल आदि थे।
जिले में पांच बैंक शाखाएं खुलेंगी
रुद्रपुर। बैंक के कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि 31 मार्च तक चकरपुर, दियूरी, नानकमत्ता, महुआखेड़ा गंज और नारायण नगर में पांच शाखाएं खोली जाएंगी। महाप्रबंधक रामअवध ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2010-19 में बैंक को 3.09 करोड़ व 2019-20 में 6.69 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ। वर्ष 2020-21 के लिए 104.59 करोड़ व 2021-22 के लिए 108.49 करोड़ का अनुमानित बजट प्रस्तुत किया गया। साथ ही वर्ष 2020-21 के लिए 7.91 करोड़ व 2021-22 के लिए 8.26 करोड़ रुपये का अनुमानित शुद्ध लाभ योजना प्रस्तुत की गई। (ब्यूरो)

समिति के सदस्यों का लाभांश रोका
रुद्रपुर। उत्तराखंड राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष रावत ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते इस वर्ष समिति सदस्यों का लाभांश नहीं मिल पाएगा। इस पर समिति सदस्यों ने हंगामा किया। बाद में अध्यक्ष ने कहा कि लाभांश का पैसा रिजर्व में रखा गया है, उसे बाद में दिया जाएगा। वहीं बैंक प्रतिनिधि अमित नारंग ने कहा कि रुद्रपुर में सहकारी बैंक भवन का एक माह का किराया दो लाख रुपये है जबकि इंदिरा चौक के पास बैंक भवन का शिलान्यास करीब दो साल पहले हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की अनदेखी के कारण सहकारिता विभाग को प्रति वर्ष 24 लाख रुपये का नुकसान हो रहा है। (ब्यूरो)

हंगामे के दौरान मंच से प्रतिनिधियों को शांत कराते राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष।

हंगामे के दौरान मंच से प्रतिनिधियों को शांत कराते राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष।- फोटो : RUDRAPUR

मंच के आगे धरने पर बैठे प्रतिनिधि को उठाते लोग।

मंच के आगे धरने पर बैठे प्रतिनिधि को उठाते लोग।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में बैंक की एजीएम में हंगामा करते प्रतिनिधि।

रुद्रपुर में बैंक की एजीएम में हंगामा करते प्रतिनिधि।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed