फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chandra Thakur friendly ideal for society: CM

ठाकुर अनुकूल चंद्र समाज के लिए आदर्श : सीएम

Mon, 05 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर।
अमर उजाला ब्यूरो दिनेशपुर। Updated Mon, 05 Dec 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Chandra Thakur friendly ideal for society: CM
सत्संगियों के बीच बैठकर तालियां बजाते सीएम हरीश रावत। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि आज के इस भौतिकवादी युग में संत महापुरुषों द्वारा बताया गया मार्ग हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। गुरू के प्रति यदि हमारा आदर हो तो आगे का रास्ता वह स्वयं आसान कर देते हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को सत्संग विहार के संस्थापक संत ठाकुर अनुकूल चंद्र की 129वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया ठाकुर जी ने कहा था कि ‘तुम किसी के दु:ख का कारण मत बनो, कोई तुम्हारे दु:ख का कारण नहीं बनेगा’। ठाकुर अनुकूल चंद्र ने नारी के महत्व, आदर्श समाज, देश को आगे बढ़ाने का कार्य किया। हमारा राज्य भी महिला प्रधान है, महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने सभी से ठाकुर आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने की बात कही। इससे पूर्व कार्यक्रम को दिल्ली से आए मुख्य प्रवचनकर्ता बलवंत सिंह रावत के साथ कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय सत्संग देवघर झारखंड से आए गायकों ने ठाकुर के भजन, गीत आदि प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी जमीन पर बैठकर तालियों से उनका साथ निभाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन समिति के अध्यक्ष चितरंजन राय, सचिव विष्णु प्रसाद वैद्य नेे सभी का आभार जताया। इससे पहले सत्संग परिसर में सुबह प्रभात कीर्तन, सामूहिक प्रार्थना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। दस बजे सत्संगियों ने ठाकुर के चित्र को वाहन में सजाकर बैंडबाजों के साथ नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। सुबल विश्वास ने संचालन किया। वहां पर पूर्व स्वास्थ्यमंत्री तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, नारायण पाल, सुभाष बेहड़, शिल्पी अरोरा, ममता हाल्दार, नारायण बिष्ट, डॉ. जेएन सरकार, तारक बाछाड़, आशुतोष राय, ओमप्रकाश घीक, त्रिनाथ विश्वास, नारायण हाल्दार, डॉ. अमूल्य विश्वास, सुधारंजन राहा, रोहिताश मल्लिक आदि थे।


गदरपुर तहसील को मिलेगा अलग परगना का दर्जा
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए गदरपुर तहसील को अलग परगने का दर्जा देने की घोषणा कर सभी को खुश कर दिया। रविवार को सत्संग विहार के संस्थापक संत ठाकुर अनुकूल चंद्र की 129वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए सीएम ने जीआईसी में बनाए गए हैलीपैड स्थल पर कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ की मांग पर उन्होंने गदरपुर को पूर्ण तहसील का दर्जा देने, दिनेशपुर आईटीआई का नाम ठाकुर अनुकूल चंद्र के नाम से करने, उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही बंगाली छात्राओं के लिए विशेष छात्रवृत्ति देने के लिए ठाकुर अनुकूल चंद्र के नाम से कोष बनाने और नगर के सार्वजनिक दुर्गा मंदिर के सुंदरीकरण, पुनर्निर्माण के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा भी की। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतत विकास संकल्प यात्रा को सफल बनाने के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने की बात कही।



जन्मोत्सव पर युवा, मातृ सम्मेलन भी आयोजित


ठाकुर अनुकूल चंद्र के जन्मोत्सव में वक्ताओं ने समाज के प्रति युवाओं, मातृशक्ति के दायित्व पर चर्चा की। पर आयोजित सत्संग के दौरान युवा, मातृ सम्मेलन का भी आयोजन हुआ। जिस वक्ताओं ने ठाकुर की आज्ञाओं का पालन करते हुए देश, समाज की सेवा का आह्वान किया। महिला सम्मेलन में आदर्श परिवार के गठन, घर, समाज में महिलाओं की भूमिका पर भी गहन मंथन किया गया। सम्मेलन में शांता अधिकारी, अनीता मलिक, आनंदिता सरकार, शीला देवी आदि ने विचार रखे। युवा सम्मेलन में डॉ. दीपांकर मंडल, गोपाल सरकार, सुदर्शन सरकार, अनामि विश्वास, काजल राय, भवेश हाल्दार, दिवेंदु राय, ओमियो बैरागी आदि ने अपने विचार प्रकट किए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। इस दौरान आनंद बाजार भंडारा भी हुआ। संचालन विष्णु प्रसाद वैद्य ने किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed