{"_id":"6328bba2e98f06139e5ceea0","slug":"challan-in-kashipur-kashipur-news-hld4762581170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाने पर नगरनिगम की टीम ने काटे 47 दुकानदारों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाने पर नगरनिगम की टीम ने काटे 47 दुकानदारों के चालान
विज्ञापन
गंदगी को लेकर दुकानदारों के चालान काटती नगरनिगम की टीम। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/केलाखेड़ा/सुल्तानपुर पट्टी। अमृत महोत्सव स्वच्छता पखवाड़े के तहत नगर निकायों की टीमों ने गंदगी फैलाने और पॉलीथिन, प्लास्टिक का उपयोग करने पर कुल 59 दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इसके तहत काशीपुर में 15,400 रुपये और सुल्तानपुर पट्टी में 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
नगर निगम की टीम ने सोमवार को नगर निगम आयुक्त विवेक राय के निर्देश पर सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल के नेतृत्व में टीम ने मुख्य बाजार, नई सब्जी मंडी, रामनगर रोड, कटोराताल क्षेत्र में कई जगह छापे मारे। इस दौरान 47 दुकानदारों का चालान कर उनसे 15,400 रुपये का जुर्माना वसूला गया। आयुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री अमृत महोत्सव स्वच्छता पखवाड़े के तहत दो अक्तूबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।
उधर केलाखेड़ा के ईओ कुलदीप सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत टीम ने मुख्य बाजार और सरकड़ी रोड पर गंदगी करने पर आठ दुकानदारों का चालान कर जुर्माना वसूला। टीम में सफाई नायक मंगू खां, नईम, आरिफ, मेहराज आदि थे।
विज्ञापन
इधर सुल्तानपुर पट्टी में ईओ हरिचरण सिंह के नेतृत्व में टीम ने गंदगी करते मिले चार दुकानदारों का 800 रुपये का नकद चालान किया। इसके बाद नगर क्षेत्र के विद्यालय परिसर में सफाई अभियान भी चलाया गया।