फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   chalak ne sathi karmiyo ko bhojan khilakar prabandhan ko dikhaya aina

चालक ने साथी कर्मियों को भोजन खिलाकर प्रबंधन को दिखाया आइना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 02:09 PM IST
विज्ञापन
chalak ne sathi karmiyo ko bhojan khilakar prabandhan ko dikhaya aina
काशीपुर डिपो में खाना पकाता कर्मचारी। - फोटो : AMAR UJALA
काशीपुर। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रवासियों को छोड़ने के लिए जसपुर, यूपी व स्थानीय करीब 23 कर्मचारी डिपो पहुंच गए। शुक्रवार को भी डिपो में खाने की व्यवस्था नहीं होने पर मोहल्ला टांडा उज्जैन निवासी चालक रमेश बाली ने व्यवस्था कर स्वयं के दम पर कर्मचारियों के लिए पीली खिचड़ी बनाकर खिलाई। चालक बाली ने बताया कि निगम से कर्मचारियों के रहने, खाने की व्यवस्था को 50 हजार रुपये पहुंच चुके हैं। बृहस्पतिवार को डिपो में खाना बनाने के बजाए आठ टिफिन मंगाए थे, जो पर्याप्त नहीं थे। बार-बार कहने के बाद भी प्रबंधन खाने की व्यवस्था नहीं कर पा रहा है। इसलिए मैने खाद्याय सामग्री की व्यवस्था कर कर्मियों के लिए भोजन बनाया। अब हम प्रबंधन से कुछ नहीं कहेंगे। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी हरेंद्र सिंह नितवाल ने बताया कि बसें नहीं जा सकी। वहां पर पकंज भटनागर, सरबत दियार खां, ईश्वर सिंह, कैलाश पांडे, सुरेंद्र कांबोज सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed