फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaitra Mela: Parking contractor's workers beat up BJP leader, ruckus ensues

चैती मेला : पार्किंग ठेकेदार के कर्मियों ने भाजपा नेता को पीटा, हंगामा

Sun, 05 Apr 2026 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 05 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chaitra Mela: Parking contractor's workers beat up BJP leader, ruckus ensues
काशीपुर। पार्किंग पर्ची को लेकर चैती मेला पार्किंग के कर्मचारियों ने एक भाजपा नेता की पिटाई कर दी जिससे हंगामा हो गया। इससे आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पार्किंग के बाहर प्रदर्शन कर मेला प्रशासन से ठेका निरस्त करने की मांग की। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीते दो अप्रैल को चैती मेला परिसर में झूले के पास पकोड़ी का ठेला लगाने वाली महिला ग्राम धरमपुरा, टांडा, जिला रामपुर (यूपी) निवासी सुषमा अपने ठेले को समेट ही रही थी। तभी 8-10 महिला बाउंसरों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इस मामले में आईटीआई कोतवाली पुलिस ने साथ महिला बाउंसरों को गिरफ्तार कर लिया था। अभी यह मामला थमा भी नहीं था कि शुक्रवार की रात चैती मेला पार्किंग पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर पासी जब पार्किंग से अपना दोपहिया वाहन लेने गए। तब पार्किंग कर्मचारियों और वहां मौजूद बाउंसरों ने उनसे डबल पर्ची मांगी। इसका भाजपा नेता पासी ने विरोध किया। इस पर 10-15 कर्मचारियों ने उनकी लात-घूसों व डंडों से बुरी तरह पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता ने राजकीय चिकित्सालय में अपना मेडिकल करवाकर उपचार कराया।
विज्ञापन

इधर, भाजपा नेता के साथ मारपीट की घटना की सूचना भाजपा कार्यकर्ताओं व बजरंग दल नेता सतेंद्र शर्मा को मिली। शनिवार को अपने दर्जनों समर्थकों के साथ चैती मेला पहुंच बैरिकेडिंग लगाकर ठेकेदार के कर्मचारियों की तानाशाही व गुंडागर्दी के खिलाफ प्रदर्शन कर ठेका निरस्त करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मेला प्रशासन ऐसे मामलों को तुरंत संज्ञान में लेते हुए लोगों को सुरक्षा मुहैया कराए। उधर भाजपा नेता धर्मवीर पासी ने अपने मेडिकल के साथ आईटीआई पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। आईटीआई कोतवाली प्रभारी रवि सैनी ने बताया कि इस मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed