फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaiti fair starts today.

आज से शुरू होगा एेतिहासिक चैती मेला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Chaiti fair starts today.
काशीपुर चैती मेले में लगाया जा रहा झूला। - फोटो : KASHIPUR
काफी अटकलों के बाद मंगलवार से ऐतिहासिक चैती मेला शुरू हो जाएगा। मंगलवार सुबह शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत पंडा परिवार के साथ देवी ध्वज फहराकर मेले का शुभारंभ करेंगे। व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सोमवार को मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। कोविड नियमों के अनुसार ही मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार से नवरात्र के साथ की चैती मेले का शुभारंभ होगा। मंगलवार को पंडा परिवार के पुजारी दयाशंकर जोशी हवन पूजन, घट स्थापना और गणेश पूजन करेंगे। इसके बाद ध्वज फहराकर मेले का शुभारंभ किया जाएगा। इधर, मेले में दुकानें बनाने के लिए बांस, बल्ली और टीन मेला परिसर में पहुंच चुकी हैं। आज से दुकानों का निर्माण कार्य शुरू होगा। मंगलवार को मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ठेकेदारों से समय पर दुकानों का निर्माण कराने को कहा। साथ ही अस्थायी शौचालयों का निर्माण और पुुराने शौचालयों की साफ सफाई के निर्देश दिए। कहा कि मेला कोविड नियमों के अनुसार ही लगेगा। मेले में आने वालों के लिए मास्क अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

झूलों में लोगों को बैठाने से पहले सीटों को सैनिटाइज किया जाएगा। खाने-पीने की दुकानों को भी साफ रखने के निर्देश दिए हैं। दुकानों पर अनावश्यक भीड़ भी प्रतिबंधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, शक्ति अग्निहोत्री, विवेक अग्निहोत्री, अनिल कुमार, नगर निगम के कार्यालय अधिक्षक विकास शर्मा, एई ईश्वर सिंह रौतेला मौजूद रहे।
नखासा बाजार लगने पर संशय
काशीपुर। चैती मेले में लगने वाला नखासा बाजार मुख्य आकर्षण का केंद्र होता है। पिछले वर्षों तक मेले का शुुभारंभ होने तक नखासा बाजार के लिए घोड़ा व्यापारी मेले में पहुंच जाते थे लेकिन इस बार एक भी घोड़ा कारोबारी मेले में नहीं पहुंचा है। न ही अधिक संख्या में दुकानदारों ने दुकानें की बुकिंग की है। इससे नखासा बाजार लगने पर फिलहाल संशय है।

सप्तमी के बाद मेले में भीड़ बड़ने की उम्मीद
काशीपुर। चैती मेले में सप्तमी के दिन पक्काकोट मंदिर से देवी चैती मंदिर में आती है। मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि देवी के मंदिर में आने के बाद मेले में भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि पिछले वर्षों तक मेला प्रारंभ होने तक मेला पूरी तरह से सज जाता था। इस बार कोरोना संक्रमण के कारण व्यवस्थाओं में कुछ देरी हुई है।

ाशीपुर में चैती मेले का निरीक्षण करते एसडीएम गौरव कुमार।

ाशीपुर में चैती मेले का निरीक्षण करते एसडीएम गौरव कुमार।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed