फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaiti fair starts

ध्वज स्थापना से चैती मेला शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Chaiti fair starts
चैती मंदिर में पूजा अर्चना कर मेले का शुभारंभ करते शहरी विकास मंत्री। - फोटो : KASHIPUR
भगवती बाल सुंदरी के मंदिर में मंगलवार को ध्वज स्थापना से काशीपुर का ऐतिहासिक चैती मेला शुरू किया गया। शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, एसडीएम गौरव कुमार और पंडा परिवार ने मेले का शुभारंभ किया। मेला क्षेत्र में दुकानें न लगने से पहले दिन मेला पूरी तरह नहीं सज सका, जिससे पब्लिक मेले में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह दस बजे पंडित दयाशंकर जोशी, प्रधान पंडा वंश गोपाल, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, सहायक प्रधान पंडा मनोज अग्निहोत्री, पंडा कृष्ण गोपाल, संदीप, शक्ति, जतिन, शिवा, विवेक व राम अग्निहोत्री ने मंत्रोचार के साथ घट पूजन किया। इसके बाद शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत, विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी आदि ने हवन पूजन कर मंदिर की परिक्रमा की। इसके बाद मंदिर में ध्वज स्थापना की गई।
विज्ञापन

बंशीधर भगत ने कहा कि नवरात्र के पहले दिन उन्हें मेले का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है। चैती मेला लोगों की आस्था का केंद्र है लोग यहां पहुंचकर कोविड नियमों का पालन करें, जिससे कोरोना महामारी को हराने में सभी का सहयोग मिल सके। कुंभ मेले में बिना पंजीकरण के भी लोगों के पहुंचने के सवाल पर भगत का कहना था कि लोग आस्था के चलते वहां पहुंचे हैं लेकिन लोगों को कोरोना के नियमों का भी पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, नगर अध्यक्ष मोहन बिष्ट, अनिल कुमार, गुरविंदर सिंह चंडोक, सीमा चौहान, एएसपी प्रमोद कुुमार, एसओ बीडी जोशी आदि मौजूद रहे।
मंत्री को लोगों ने बताई समस्याएं
काशीपुर। शुभारंभ अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत का स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मंत्री को समस्याएं भी बर्ताइं। पंडा कृष्ण गोपाल ने द्रोणसागर रोड बनाने की मांग की। कहा कि इस रास्ते से देवी का डोला आता है। मंत्री ने विधायक से सड़क का प्रस्ताव भेजने को कहा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि तीन साल पहले तत्कालीन डीएम ने मेले की व्यवस्था प्रशासन को सौंप दी थी। क्षेत्र के लोग सरकारी व्यवस्था से खुश नहीं है। मेला व्यवस्था वापस पंडा परिवार को सौंपी जानी चाहिए। मंत्री ने डीएम को फोन पर कहा कि इस संबंध में जनता से रायसुमारी कर निर्णय लिया जाए।
पुरातत्व विभाग ने लगाई अस्थाई शौचालयों के मरम्मत पर रोक
काशीपुर। चैती मेला परिक्षेत्र में मंदिर समिति के करीब 40 शौचालय हैं। 25 शौचालय मंदिर समिति की ओर से बनाए गए हैं, जो पुरातत्व विभाग के क्षेत्र में आते हैं। मेले के लिए इन शौचालयों की मरम्मत मंदिर समिति द्वारा की जा रही थी लेकिन पुरातत्व विभाग ने मरम्मत कार्य पर रोक लगा दी है।
इधर, मेला क्षेत्र में करीब 60 स्थायी शौचालय भी तैयार किए जाने हैं लेकिन अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। पेयजल के लिए भी मात्र एक प्याऊ की व्यवस्था है। दुकानों का निर्माण कार्य भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। प्रसाद की कुछ दुकानें लगी हैं। (संवाद)
मेले के उद्घाटन में ही हो गए कोविड के नियम तार-तार
काशीपुर। कोविड से बचाव के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने और मास्क पहनने की अपील कर रहे हैं लेकिन भाजपा कार्यकर्ता ही इससे परहेज कर रहे हैं। मंगलवार को चैती मेले के उद्घाटन में कई भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे थे लेकिन उनके द्वारा सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं किया गया। अधिकतर कार्यकर्ताओं ने मास्क पहनना भी जरूरी नहीं समझा। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मास्क पहने नजर आए।
शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत ने मेले का शुभारंभ किया गया लेकिन मंदिर परिसर के अंदर आते ही उन्होंने भी मास्क हटा लिया। जबकि मंदिर परिसर में ही कार्यकर्ताओं और आम लोगों की अधिक भीड़ थी। मंत्री के साथ मेयर और भाजपा के अन्य पदाधिकारी भी घूमते रहे लेकिन किसी ने भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
विधायक हरभजन सिंह चीमा, एसडीएम गौरव कुमार, एएसपी प्रमोद कुमार, एसओ बीडी जोशी, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री और भाजपा के कुछ पदाधिकारियों ने मास्क पहना था इसके अतिरिक्त कई बड़े पदाधिकारियों ने भी मास्क का प्रयोग नहीं किया। पदाधिकारी और कार्यकर्ता भीड़ के साथ मंदिर की परिक्रमा और आसपास के मंदिरों के दर्शन कर रहे थे। नवरात्र का पहला दिन होने के कारण महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी मंदिर में पहुंचे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस और प्रशासन मास्क न पहनने पर आम लोगों के ही खिलाफ कार्रवाई करता है।

आगे मेले में और अधिक भीड़ बढ़ने की संभावना है ऐसे में अगर पुलिस व प्रशासन कोविड नियमों का सख्ती से पालन नहीं करा सकी तो कोरोना फैलने के आसार है।

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ करते शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत।

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ करते शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर चैती मेले के शुभारंभ में बगैर मास्क के भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

काशीपुर चैती मेले के शुभारंभ में बगैर मास्क के भाजपा नेता और कार्यकर्ता।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर बाल सुंदरी मंदिर में हवन करता पंडा परिवार।

काशीपुर बाल सुंदरी मंदिर में हवन करता पंडा परिवार।- फोटो : KASHIPUR

काशीपुर चैती मेला का शुभारंभ करते शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत।

काशीपुर चैती मेला का शुभारंभ करते शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed