फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   centralize kitchen started in Gadarpur

गदरपुर में केंद्रीकृत रसोईघर का शिलान्यास हुआ 

Fri, 03 Aug 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)।
अमर उजाला ब्यूरो  गदरपुर (ऊधमसिंह नगर)। Updated Fri, 03 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
centralize kitchen started in Gadarpur
गदरपुर में अक्षय पात्र योजना का शिलांयास करते शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे - फोटो : amar ujala

राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को उपलब्ध कराए जाने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की अक्षय पात्र योजना के तहत गदरपुर में बृहस्पतिवार को केंद्रीकृत रसोईघर का शिलान्यास शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने किया। इस रसोईघर से गदरपुर एवं आसपास के स्कूलों के लगभग 25 हजार बच्चों को एमडीएम का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में पांडे ने कहा कि उत्तराखंड में गरीब से गरीब बच्चा भी शिक्षा के लाभ से वंचित न रहे इसके लिए अक्षय पात्र योजना चलाई जा रही है। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा बच्चों को बेहतर शिक्षा देकर इनके भविष्य को उज्ज्वल बनाना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन


कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने कहा कि अक्षय पात्र फाउंडेशन के तहत भारत के 12 राज्यों के 14,264 स्कूलों में 17 लाख से अधिक बच्चों को एमडीएम मिल रहा है। वहां पर रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा, खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी और जसपुर विधायक आदेश चौहान ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन सोनिया रघुवंशी और एडवोकेट संतोष गुप्ता ने किया। वहां पर डीआईजी पूरन सिंह रावत, डीएम डा. नीरज खैरवाल, एसएसपी डा. सदानंद दाते, सीडीओ आलोक कुमार पांडे, डीआईओ बीसी तिवारी, सीईओ डॉ. पीएन सिंह, एसडीएम विवेक प्रकाश, तहसीलदार जगन्नाथ प्रसाद गौड़, अक्षय पात्र फाउंडेशन के डायरेक्टर भरत दास, देवकीनंदन दास, देवाशीष चक्रवर्ती, राजेश गुंबर, अतुल पांडे, जयकिशन अरोड़ा, अंजू भुड्डी, सीमा सरकार, पंकज सेतिया, मनीष फुटेला आदि थे।

शिक्षा विभाग को कभी हारने नहीं दूंगा : पांडे 
शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि उन्हें पद की कोई लालसा नहीं है,  वह अगर शिक्षा मंत्री ना भी रहें तो उन्हें मलाल नहीं होगा लेकिन वह शिक्षा विभाग को कभी हारने नहीं देंगे।  

एक घंटे में बीस हजार रोटी बनाएगी मशीन 
अक्षय पात्र फाउंडेशन के अध्यक्ष सुव्यक्ता नरसिम्हा दास ने बताया कि गदरपुर स्थित केंद्रीकृत रसोई में स्थापित रोटी बनाने की मशीन एक घंटे में 20 हजार रोटियां बनाएगी और यहां मौजूद बड़ी कढ़ाहियों में एक दिन में 3700 लीटर दाल और चावल बनाया जाएगा। इसी तर्ज पर यूएसनगर में तीन और रसोई घर होंगे, जो कि जिले के मैदानी इलाकों के सभी बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराएंगे।  


प्रदेश में खुलेंगे नौ आधुनिक रसोईघर 
फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड में गदरपुर के साथ ही में कुल नौ आधुनिक रसोईघरों का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है, जो कि यूएसनगर के अलावा देहरादून, हरिद्वार एवं नैनीताल जनपद में संचालित किए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed